फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crop destroyed due to negligence of dairy operators

Meerut News: डेयरी संचालकों की लापरवाही से फसल तबाह

Wed, 04 Feb 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Crop destroyed due to negligence of dairy operators
सरधना। नंगला रोड के रजबहे में गोबर बहाने से गंदगी से हुआ चोक। संवाद
फसल की बर्बादी पर प्रमुख सचिव सख्त, एसडीएम को जांच के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला छावनी नगला रोड पर गोबरयुक्त दूषित पानी माइनर से ओवरफ्लो होने से किसानों की फसलें बर्बाद होने के मामले में प्रमुख सचिव ने संज्ञान लिया है। प्रमुख सचिव के निर्देश पर एसडीएम को एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
नवाबगढ़ी से नंगला रोड तक संचालित डेयरियों से निकलने वाला गोबर, मूत्र और गंदा पानी छोड़े जाने के कारण सरधना माइनर पूरी तरह चोक हो गया है। माइनर के ओवरफ्लो होने से आसपास के खेतों में गंदा पानी भर गया है, जिससे दर्जनों किसानों की गन्ना, गेहूं, सरसों और सब्जी की फसलें नष्ट हो गईं हैं। किसानों का आरोप है कि डेयरी संचालक बिना किसी वैकल्पिक निकासी व्यवस्था के वर्षों से माइनर में गंदा पानी बहा रहे हैं। इससे माइनर नाले में तब्दील हो चुका है और पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। खेतों में जलभराव के साथ दुर्गंध फैलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान मलखान सिंह सैनी, महेंद्र सिंह, कैलाशचंद, संजय कुमार, सुभाष सोम और मनीष कुमार सहित अन्य ने बताया कि करीब सौ बीघा से अधिक फसल बर्बाद हो चुकी है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गंदे पानी के कारण पास की अंसारी बस्ती में भी जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पूर्व में किसानों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम द्वारा सिंचाई विभाग और नगर पालिका को माइनर की सफाई व समाधान के निर्देश दिए गए थे लेकिन 15 दिन बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब प्रमुख सचिव के संज्ञान के बाद प्रशासन हरकत में आया है। उधर, किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ माइनर की सफाई और स्थायी निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed