{"_id":"5a04686c4f1c1bf2538bbb7c","slug":"crooks-looted-the-sarraf-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों से लैस बदमाशों ने सर्राफ को लूटा, फायरिंग करते हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों से लैस बदमाशों ने सर्राफ को लूटा, फायरिंग करते हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 09 Nov 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
सर्राफ को लूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कसेरूबक्सर मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर चार हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफ की दुकान लूट ली। दो बाइकों पर आए बदमाश दुकान में सर्राफ के साथ मारपीट करते हुए काउंटर में रखा सामान लूट ले गए। घटना के समय महिला व युवती सामान देख रहीं थी। आसपास के लोगों ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। लूट के बाद बदमाश मवाना की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन
दोपहर करीब 1:12 मिनट का समय था। न्यू मिनाक्षीपुरम सर्राफ बिट्टू वर्मा पुत्र राजकुमार अपनी दुकान शगुन ज्वैलर्स पर एक महिला और युवती को चांदी की ज्वैलरी दिखा रहा था। तभी मेरठ की तरफ नीले रंग की होंडा शाइन और सलेटी रंग की अपाची बाइक दुकान की ओर मुड़ी और आगे की तरफ चली गईं। एक मिनट बाद दोनों बाइक वापस आई और दुकान के आगे रुक गई। बाइक पर चार बदमाशों में से तीन ने हेमलेट पहने थे जबकि एक न काले रंग का नकाब लगाया था। बाइक रुकते ही बिटटू समझ गया। उसने तुरंत तिजोरी का लॉक लगा दिया। सभी बदमाश ने तमंचे निकाल लिए और दुकान में घुस गए। हथियारों से लैस बदमाशों के देख दोनों महिला व युवती और बिटटू ने बाहर भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए तीनों को दुकान में अंदर कर लिया। दो बदमाश बिटटू को पीटने लगे। एक बदमाश सामान बटोरने में लग गया। इस बीच लोगों को संदेह हुआ तो वह दुकान की तरफ आए एक बदमाश ने बाहर तमंचे से फायर किया और लोगों को ललकारा। बदमाशों ने काउंटर के ऊपर व अंदर रखी ज्वैलरी बैग में भर ली। लॉक होने के कारण तिंजोरी नहीं खोल पाए। वहीं दुकान के सामने छत पर काम कर रहे एक युवक ने बदमाशों पर पथराव किया। आसपास के लोगों की भीड़ जुटते देख बदमाश तमंचा लहराते हुए मवाना की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/