फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks looted of Pilgrims in National Highway at Muzaffarnagar

यूपी: नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर तीर्थयात्रियों को लूटा, युवती को अगवा करने की कोशिश

Thu, 07 Mar 2019 11:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crooks looted of Pilgrims in National Highway at Muzaffarnagar
पुलिस को जानकारी देते तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने हरिद्वार से घर लौट रहे गाजियाबाद निवासी तीर्थयात्रियों से ढाबे पर तमंचों के बल पर हजारों की नकदी सहित लाखों के जेवर और मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने युवती को अगवा करने का प्रयास भी किया। वारदात का विरोध करते हुए महिलाएं बदमाशों से भिड़ गईं। बदमाशों ने फायरिंग कर महिलाओं को आतंकित करने का प्रयास भी किया। मगर, महिला तीर्थयात्रियों के साहस को देखकर बदमाश निकट ही जंगल के रास्ते फरार हो गए। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों आसपास जंगल में कांबिंग की, मगर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने तीर्थयात्रियों की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार देर रात की है। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी अंकित भल्ला व अमित ठाकुर अपने परिवार के पूजा, अनिता, कोमल, सुनीता आदि करीब दस लोगों के साथ अपनी जायलो से हरिद्वार से अपने घर लौट रहे थे। रात्रि करीब 11 बजे वह लोग पुरकाजी में नेशनल हाईवे पर गांव फलौदा के निकट राम रसोई होटल पर भोजन के लिए रुके। भोजन करने के बाद करीब 12 बजे तीर्थयात्री अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे। इस बीच छह हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तीर्थयात्रियों को तमंचों से आतंकित कर करीब 40 हजार की नकदी और तीन सोने की चेन, एक अंगूठी और तीन मोबाइल आदि करीब दो लाख रुपयों का सामान लूट लिया।

विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने तीर्थयात्रियों में से एक युवती का अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। इसका विरोध करते हुए महिलाएं बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने उन्हें आतंकित कर दो फायर भी किए, जिनके छर्रे लगने से एक महिला सहित दो तीर्थयात्री घायल हो गए। महिलाओं के विरोध में बदमाश निकट ही जंगल के रास्ते फरार हो गए। कुछ देर बाद होटल पर हुई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कर तीर्थयात्रियों को थाने ले आई। पीड़ित अंकित भल्ला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनके शक जाहिर करने पर होटल के दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद रात्रि में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। 

गुरुवार को एसपी सिटी सतपाल अंतिल व एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास जंगल में छानबीन की। बदमाशों द्वारा तीर्थयात्रियों से लूटे गए मोबाइल व बैग आदि सामान निकट ही जंगल में पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होटल के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हिरासत में लिए गए कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि कुल छह बदमाश थे, जिनके पास तमंचे व देसी बंदूकें थी। दो बदमाशों ने तमंचे दिखाकर हमारे मोबाइल लूट लिए थे। एक बदमाश कुछ दूरी पर खड़ा था और तीन बदमाश तीर्थयात्रियों से लूटपाट कर रहे थे। बदमाश क्या लूटकर ले गए हैं इसकी जानकारी नहीं है।

पुलिस से हुई तीखी झड़प
थाने पर आने के बाद तीर्थयात्री हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर बदमाशों को अभी पकड़ने की जिद करते हुए घंटों तक पुलिस से खूब नोकझोंक हुई। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर अपने साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। उनका आरोप था कि पुलिस घटना को गंभीरता से न लेकर लापरवाही बरत रही है। इंस्पेक्टर ने उन्हें बमुश्किल शांत कर जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लुटा गया सामान बरामद करने का आश्वासन दिया। 

28 अप्रैल को है युवती की शादी 
महिला ने बताया कि जिस युवती का बदमाशों ने तमंचों के बल पर अपहरण करने का प्रयास किया। उसकी 28 अप्रैल को शादी है। बदमाशों द्वारा उसका अपहरण के प्रयास से परिजन बेहद घबरा गए थे। बदमाशों का मुकाबला कर अपनी पुत्री को बदमाशों के चंगुल से बचा लिया।

विज्ञापन

फायरिंग से भी नहीं घबराईं महिलाएं
महिलाओं ने बदमाशों का विरोध किया। इस पर बदमाशों ने दो फायर कर दिए, जिसमें छर्रे लगने से घायल हुए अमित ठाकुर व महिला सुनीता ने बताया कि हमने हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों से भिड़ते रहे, जिस पर बदमाश फरार हो गए।

मासूम को गन प्वाइंट पर लिया
तीर्थयात्री अमित ने बताया कि एक बदमाश ने उससे सोने की अंगूठी मांगी। जिसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके 9 वर्षीय पुत्र यश की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी, जिस पर मैंने अंगूठी बदमाश को दे दी।

इन्होंने कहा...
बुधवार रात को पुरकाजी हाईवे पर एक होटल पर खाना खाने रुके गाजियाबाद के परिवार से बदमाशों ने लूटपाट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच टीम को लगाया गया है, जल्द पुलिस खुलासा करेंगी। - सुधीर कुमार सिंह एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed