फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crocodile trapped in the door of the house, stuck breath

घर के दरवाजे में फंसा मगरमच्छ, अटकी सांसें

Wed, 26 Oct 2022 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
Crocodile trapped in the door of the house, stuck breath
दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़कर गंगा में छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम में घर के दरवाजे में मगरमच्छ फंस गया। परिवार के लोगों ने देखा तो उनकी सांसें अटक गईं। वन विभाग और पुलिस की टीम ने मगरमच्छ को काबू किया और ट्रॉली से गंगा में छोड़ा गया।
गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी गंगा नदी है। हरिपुर जाने वाले मार्ग पर बाबा बूटा सिंह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। सोमवार को दीपावली के चलते परिवार के लोग देर रात तक जाग रहे थे। करीब 11:30 बजे मगरमच्छ विचरण करता हुआ उनके मुख्य दरवाजे के नीचे फंस गया। शोर सुनकर बाबा बूटा सिंह मुख्य द्वार पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दौड़ते हुए घर के अंदर गए और सभी दरवाजे बंद कर लिए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने परिवार के छह सदस्यों को छत के रास्ते मकान से बाहर निकाला। आधा घंटा बाद वन विभाग के रेंजर नवरत्न सिंह, डिप्टी रेंजर रोबिन कुमार, मनोज के साथ दर्जनभर कर्मचारियों की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन

पहली बार आबादी क्षेत्र में पहुंचा मगरमच्छ
लोगों ने बताया कि उनका गांव गंगा के तट पर है, लेकिन आज तक मगरमच्छ या एक जलीय जीव गांव में नहीं आया। यह पहला मामला है। रेंजर नवरत्न सिंह ने बताया कि मगरमच्छ रात के समय पानी से बाहर आ जाते हैं, रास्ता भटकने के कारण वह गांव में पहुंच गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed