फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Critical patients in Meerut getting oxygen immediately, others in five to six hours

व्यवस्था में बड़ा सुधार : मेरठ में गंभीर मरीजों को तुरंत, अन्य को 5-6 घंटे में मिल रही ऑक्सीजन 

Thu, 13 May 2021 08:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 May 2021 08:11 PM IST
सार

गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक भी बना दिया है। आने वाले समय में व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर किया जाएगा।

विज्ञापन
Critical patients in Meerut getting oxygen immediately, others  in five to six hours
oxygen - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ नगर निगम ने ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था में बड़ा सुधार किया है। गुरुवार से गंभीर मरीजों को तुरंत और अन्य को भी 5-6 से घंटे में सिलिंडर मुहैया कराए जा रहे हैं। जो मरीज गंभीर हैं उनसे कर्मचारी वीडियो कॉल के जरिये बात करते हैं और चिकित्सक का पर्चा देेखते हैं, उसके बाद ऑक्सीजन दे दी जाती है। गुरुवार को  तीनों केंद्रों पर 135 सिलिंडर पहुंचे। इनमें से 47 सिलिंडरों तुरंत दे दिए गए। बाकी सिलिंडरों के लिए मरीज के परिजनों को सूचना दे दी गई। वहीं नगर आयुक्त मनीष बंसल ने तीनों केंद्रों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को व्यवस्था बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रशासन ने नगर निगम के सहयोग से परतापुर, जागृति विहार और कंकरखेड़ा के डिफेंस एंक्लेव में सेंटर बनाए हैं। इन केंद्रों पर खाली सिलिंडर जमा कराके भरे सिलिंडर वितरित किए जाते हैं। सामुदायिक केंद्र डिफेंस एंक्लेव कंकरखेड़ा केंद्र पर 38, नवभारत विद्यापीठ इंटर कालेज परतापुर पर 64 और सामुदायिक केंद्र जागृति विहार सेक्टर पर 33 सिलिंडर जमा हुए।
विज्ञापन


इनमें से परतापुर सेंटर से 29 और जागृति विहार सेंटर से 18 सिलिंडर सहित कुल 47 सिलिंडर वितरित कर दिए गए। बाकी सिलिंडर भी केंद्रों पर भरकर पहुंच गए। इनके लिए मरीज के परिजनों को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त केंद्रों पर कुछ लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि निगम की व्यवस्था से सबकुछ ठीक हो गया है। गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक भी बना दिया है। आने वाले समय में व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में प्लांट के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया संज्ञान
सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधि अब केंद्रीय मंत्रियों तक बात पहुंचाने में लगे हैं। इसी क्रम में राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से वार्ता कर मेडिकल में अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की मांग की, जिससे यहां एक हजार बेड की व्यवस्था की जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

बुधवार को राज्यसभा सदस्य ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा। इसके अगले दिन वार्ता कर स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश की चिकित्सा आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। कोरोना मरीजों की चिकित्सा में सबसे बड़ी समस्या ऑक्सीजन की कमी है।

मंत्री से वार्ता के पश्चात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मदन मोहन ने राज्यसभा विजयपाल तोमर को बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़े ऑक्सीजन प्लांट का प्रस्ताव बनाया है। इस पर जल्द प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने भी राज्यसभा सदस्य से मेरठ में कोरोना की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। सदस्य ने मेरठ में कोरोना की स्थिति के शीघ्र नियंत्रण के लिए ऑक्सीजन की प्रचुर सप्लाई, दवाइयों की सप्लाई तथा प्रशिक्षित स्टाफ की तुरंत नियुक्ति करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed