फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminals from other districts will also have records in police stations, ADG gave instructions to all police captains of the zone

दूसरे जनपद के अपराधियों का भी होगा थानों में रिकॉर्ड, एडीजी ने जोन के सभी पुलिस कप्तानों को दिए निर्देश

Sat, 17 Oct 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Criminals from other districts will also have records in police stations, ADG gave instructions to all police captains of the zone
दूसरे जनपद के अपराधियों का भी होगा थानों में रिकॉर्ड, एडीजी ने जोन के सभी पुलिस कप्तानों को दिए निर्देश
विज्ञापन

मेरठ। अपराधियों की पूरी जानकारी थाना स्तर पर होगी। दूसरे जनपद के अपराधियों का रिकॉर्ड अब थानों में मिलेगा। एडीजी मेरठ जोन ने सभी आठ जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि वह रजिस्टर नंबर-8 में गृह जिले से दूर जाकर अपराध करने वाले और दूसरे जनपद के अपराधी यहां अपराध करने का रिकॉर्ड दर्ज हो। जो थानेदार इस रजिस्टर में पूरा लेखा-जोखा नहीं रखेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, मेरठ के 35 अपराधी दूसरे जनपद में अपराध कर रहे हैं। इस मामले में एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने गहनता से मंथन किया। उन्होंने तय किया कि थाना स्तर पर शातिर अपराधियों का रिकॉर्ड, निगरानी और गैंग की जानकारी होनी चाहिए। एडीजी ने जोन के जनपद मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि सक्रिय अपराधियों की निगरानी की जाए। पुलिस को अपराधियों का डोजियर बनाने के साथ-साथ उनकी निगरानी करनी होगी। कप्तानों ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि रजिस्टर नंबर-8 में दूसरे जनपद में अपराध करने वालों का पूरा लेखा-जोखा बनाएं। यह व्यवस्था जल्द जोन के सभी जिलों में लागू की जाए।
विज्ञापन

अपराधियों पर पुलिस की रहेगी पूरी निगरानी
मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल का कहना है कि जोन के सभी थानों में मुख्य रजिस्टर नंबर-8 में 2ए और 2बी बनाए हैं। जिसमें दूसरे जिले में अपराध करने वालों का रिकॉर्ड संबंधित थानों में रहेगा। अब अपराधियों पर पुलिस की पूरी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed