फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminal Sharad Goswami has opened many secrets on police remand at Meerut

कुख्यात शरद ने रिमांड पर खोले कई बड़े राज, दूसरी पत्नी सोनिया चलाती थी अंतरराष्ट्रीय गैंग

Sun, 06 Oct 2019 03:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 06 Oct 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
Criminal Sharad Goswami has opened many secrets on police remand at Meerut
शरद गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय अपराधी शरद गोस्वामी ने शनिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर कई राज खोले हैं। पुलिस के अनुसार शरद की दूसरी पत्नी दिल्ली की सोनिया उर्फ परवीन है, जो शरद का गैंग ऑपरेट करती थी। दूसरे वर्ग के चोर-लुटेरे सोनिया के संपर्क में रहते थे। यही नहीं, शरद सभी मोबाइल दिल्ली से सोनिया की मदद से मुंबई में बैठे कोटला मेरठ निवासी नदीम के जरिये विदेश भेजता था। 

विज्ञापन


देश भर से चोरी और लूट के मोबाइलों को खपाने वाले शरद गोस्वामी के संबंध अपराध में लिप्त कई महिलाओं से हैं। गैंग को फैलाने के लिए शरद ने दूसरे वर्ग की सोनिया उर्फ परवीन निवासी दिल्ली से शादी की थी। शातिर अपराधी सोनिया के दिल्ली में कई अपराधियों से संबंध बताए गए। पुलिस रिमांड पर शरद ने बताया कि उसने अपनी दूसरी पत्नी सोनिया को फरीदाबाद में फ्लैट दिलवा रखा है। वह लूट और चोरी के मोबाइलों को दिल्ली पहुंचाता था। जहां से सोनिया उसे मुंबई तक नदीम के पास पहुंचाती थी। हालांकि शरद की दूसरी पत्नी की जानकारी उसकी पहली पत्नी प्रियंका और मां सुमन को भी नहीं है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनिया पकड़ में आने के बाद शरद के कई काले कारनामे खोल सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुख्यात शरद बोला- मुंबई में बैठा है गैंग का सरगना, मुझे तो मिलता था कमीशन-बोनस और टूर पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल पहले नदीम ने छोड़ा मेरठ

करोड़ों रुपये के चोरी और लूट के मोबाइल को विदेशों में ठिकाने लगाने वाला नदीम मूल रूप से कोटला बाजार देहलीगेट का निवासी है। पुलिस ने इसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि करीब 12 साल पहले नदीम मेरठ छोड़कर मुंबई चला गया था। जो चोरी के मोबाइल और लैपटॉप विदेशों तक भेजने लगा। साल 2015 में शरद की मुलाकात नदीम से हुई थी। शरद सोनिया के साथ ही नदीम से मिला था। जिसके बाद नदीम के पास चोरी और लूट के मोबाइल जाने लगे।

सोनिया के नाम भी अवैध प्रापर्टी
पुलिस ने बताया कि शरद की काली कमाई में सोनिया भी हिस्सेदार है। सोनिया के पास कहां-कहां प्रापर्टी हैं, इसकी जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने सोनिया के परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया है। पुलिस के अनुसार सोनिया शरद के संपर्क में पांच-छह साल से है। फरीदाबाद और दिल्ली में भी कई फ्लैट शरद और सोनिया के नाम हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed