Meerut: मुठभेड़ में लुटेरा घायल, पुलिस पर फायरिंग का किया प्रयास, बिजली कर्मचारियों से कई थी लूटपाट
मेरठ के परीक्षितगढ़ पुलिस द्वारा बिजली के तार की लूट के मुकदमे में पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। बताया गया कि आरोपी ने पुलिस पर हमले का प्रयास किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पैर में लगने से वह घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्तार
मेरठ के परीक्षितगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। बताया गया कि पुलिस द्वारा बिजली के तार की लूट के मुकदमे में माल की बरामदगी कराने के लिए जाते समय अभियुक्त द्वारा छिपाए हुए तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। शातिर अपराधी बिलाल को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। कब्जे से तार काटने की आरी, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त पिक-अप वाहन व हाईटेंशन तार बरामद किए है।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 अप्रैल को रात्रि में अहमदपुरी में बिजली की साइट से दो मजदूरों से मारपीट कर कुछ बदमाश बिजली का हाईटेंशन वायर लूट ले गए थे । इस मामले में उक्त देर रात्रि में थाना परीक्षितगढ़ पुलिस द्वारा इस घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से लूट गया वायर तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut Weather News: झूम कर बरसे बदरा, 3 घंटे हुई झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित
बदमाश बिलाल पुत्र शौकीन निवासी कायस्थबड्डा थाना किठौर को थाना पुलिस बिजली के तार काटने के उपकरण बरामद करने हेतु जंगल ग्राम अहमदपुरी गए थे। वहां पर उसने छिपाए हुए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त बिलाल पैर में गोली लगने से घायल हुआ। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपी बिलाल पुत्र शौकीन निवासी कायस्त बड्डा थाना किठौर जनपद मेरठ है। उसके पास से तार काटने की आरी, 315 बोर का तमंचा, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त पिक-अप व हाईटेंशन तार बरामद किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.