{"_id":"6866ce1241875e7ec602c98d","slug":"criminal-and-constable-injured-due-to-bullet-shots-in-encounter-meerut-news-c-27-1-smrt1009-153795-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों में उफान : खतरे के निशान से 80 सेमी दूर गंगा, बढ़ रहा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों में उफान : खतरे के निशान से 80 सेमी दूर गंगा, बढ़ रहा जलस्तर
Fri, 04 Jul 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज पर बढ़ा गंगा का जलस्तर। संवाद
बिजनौर। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर जिले की नदियों पर भी पड़ रहा है। गंगा और उसकी सहायक नदियों में उफान है। बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 0.80 मीटर (80 सेमी) दूर रह गया है। बारिश के सिलसिले के साथ ही और भी उफान आएगा।
नदियों के किनारे बसे हुए जिले के 31 गांव में बाढ़ का खतरा मंडराता है। इनमें 22 संवेदनशील और नाै अतिसंवेदनशील श्रेणी में हैं। अब पहाड़ों पर बारिश हो रही है जबकि जिले में भी दो बरसात हुई थी।
अब पहाड़ पर हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ चल रहा है। बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.20 मीटर दर्ज किया गया जबकि खतरे का निशान 220 मीटर पर है। ऐसे में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 0.80 मीटर दूर रह गया है। उधर खो बैराज पर जलस्तर 223.40 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 225 मीटर पर है। उधर, कालागढ़ डैम में जलस्तर 335.90 मीटर बना रहा। इसके साथ ही पीली डैम में खतरे का निशाना 843 फीट पर है जबकि यहां का जलस्तर 827.20 बना हुआ है।