फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminal and constable injured due to bullet shots in encounter

मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश और सिपाही घायल

Fri, 04 Jul 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 04 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Criminal and constable injured due to bullet shots in encounter
हल्दौर। राहगीरों से मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों का पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। इस दौरान एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है, जबकि बदमाशों की ओर से की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन सहित तमंचा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

गांव खतापुर निवासी रितिक गिरी अपने भाई दीपांशु गिरी और अतुल गिरी बुधवार की रात करीब ढाई बजे मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से हल्दौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। तीनों लोग ट्रेन से उतरने के बाद पैदल अपने घर के लिए चल दिए। पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने नवीन मंडी के पास रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। बदमाशों ने रितिक गिरी से मोबाइल फोन लूटकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहे तीनों बदमाशों को पुलिस ने बल्दिया के जंगल में घेर लिया गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग के दौरान आरक्षी प्रवीण कुमार शर्मा व पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में बदमाश रईस उर्फ भूरा के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायल हो गए। पुलिस ने आरक्षी प्रवीण सिंह व बदमाश रईस को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी पहचान थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव सदनपुर निवासी रईस उर्फ भूरा, सादिक और तौफीक के रूप में की है। तलाशी में लूटा गया मोबाइल फोन, एक तमंचा, एक चाकू, दो कारतूस, एक खोखा, दो निजी मोबाइल और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed