फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yuvak ki hatya

युवक की हत्या पर हंगामा, जाम, लाठीचार्ज

Thu, 02 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
yuvak ki hatya
हंगामा करने वालों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट के किदवई नगर में मंगलवार रात हुई शाहबाज की हत्या के विरोध में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए गुस्साई भीड़ ने हापुड़ चुंगी पर जाम लगा दिया। महिलाएं पुलिस से उलझ गई। जमकर नोकझोंक और हाथापाई हुई। कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने लाठी फटकारकर और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

जाकिर कॉलोनी स्थित चमड़ा पैठ निवासी शाहबाज उर्फ शैरी चौधरी (24) पुत्र आरिफ की किदवई नगर ऊंचा पीर में पिटाई के बाद हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन

इस घटना के विरोध में बुधवार दोपहर करीब एक बजे शाहबाज के परिजन, रिश्तेदार और सैकड़ों लोगों ने हापुड़ चुंगी पर पहुंचकर हापुड़ रोड जाम कर दी। नौचंदी और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन लोग और भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया कि शाहबाज को पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने सुनवाई नहीं की। यदि पुलिस कार्रवाई करती तो शायद घटना नहीं होती। गुस्साई महिलाएं पुलिसकर्मियों से उलझ गई और उनसे हाथापाई पर उतर आई।
वह बीच सड़क पर बैठकर चिल्लाने लगी। माहौल बिगड़ने की आशंका पर सीओ ने कोतवाली, मेडिकल पुलिस और पीएसी भी मौके पर बुला ली। सीओ ने आश्वासन दिया कि केस में निष्पक्ष कार्रवाई होगी। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।


शर्म करो, रात से पड़ी है लाश
जाम लगा रहे परिजन पोस्टमार्टम में देरी पर भी भड़के। उनका आरोप था कि मंगलवार रात से शव पोस्टमार्टम हाउस पर पड़ा है, लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम के बाद शव नहीं दिया गया। महिलाओं ने चिल्लाते हुए कहा कि यहां तो लाशों की भी बेकद्री होती है। रात से वे पोस्टमार्टम हाउस पर हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। जिसका मरता है उसी को दर्द होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed