फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yielding knives in Paratapur with knives

परतापुर में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Thu, 07 Mar 2019 03:06 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 07 Mar 2019 03:06 AM IST
सार

- प्रेम प्रसंग के चलते युवती के भाइयों ने उतारा मौत के घाट
- फोन कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
Yielding knives in Paratapur with knives
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन


परतापुर क्षेत्र में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सुबह शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू करने के कुछ घंटे बाद ही हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। वारदात में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी धर्म सिंह पाल (26) पुत्र मूलचंद एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। इन दिनों उसकी रात की ड्यूटी चल रही थी। बुधवार रात वह घर से ड्यूटी के लिए निकला, लेकिन सुबह लौटा नहीं। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने धर्म सिंह का शव घर से कुछ दूरी पर बने चर्च के पास पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। यह सुनकर घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परतापुर थाना प्रभारी निरीक्षक तपेश्वर सागर भी पहुंचे।  
विज्ञापन

चेहरे को ईंटों से कुचला
लोगों के अनुसार युवक की निर्मम हत्या की गई थी। उसका गला रेता ही गया था। साथ ही उसके शरीर व चेहरे को चाकू से गोदकर चेहर्रा ईंट से बिगाड़ दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाने के बाद जांच शुरू की। उसने धर्म सिंह के मोबाइल फोन पर आई कॉल्स को आधार बनाया। कुछ कॉल डिटेल्स सामने आईं। बताया जाता है कि धर्म सिंह को आखिरी कॉल पड़ोसी अनूप और उसके भाई विकेश ने की थी। इस आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। थाने में की गई पूछताछ में दोनों ने हत्या का सच उगल दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। हत्यारोपी भाइयों को हिरासत में लिया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इन युवकों ने ही फोन करके आखिरी बार धर्म सिंह को बुलाया था।

तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed