{"_id":"5c900565bdec22144a27251a","slug":"wrestler-s-father-killed-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेसलर के पिता ने दोस्त को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेसलर के पिता ने दोस्त को मार डाला
Tue, 19 Mar 2019 03:25 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 19 Mar 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
परतापुर के काजमाबाद गून गांव में रविवार रात अंतरराष्ट्रीय रेसलर के पिता ने अपने घर में ही दोस्त को शराब पिलाने के बाद पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गांव निवासी यशपाल (55) पुत्र रामलाल रविवार देर रात गांव में ही अपने दोस्त अनिल (रेसलर के पिता) के घर गया था। दोनों दोस्तों ने घर पर ही शराब पी। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अनिल ने यशपाल को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। यशपाल सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजन अनिल के घर पहुंचे तो वहां यशपाल बेहोश हालत में मिले। परिजनों ने यशपाल को मोदीनगर स्थित जीवन लाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने यशपाल को आनंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात की जानकारी पर इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने बरामद किया।
15 साल से थी दोस्ती
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि अनिल नशे की हालत में मिला। दोनों ने शराब पी थी। फिर अनिल ने यशपाल की हत्या कर दी। हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा आरोपी अनिल से पूछताछ में ही पता चलेगा। अनिल के होश में आने पर पूछताछ होगी। दोनों की 15 साल से दोस्ती थी।