शामली: खरीदकर लाई महिला को पहले बेचा, मदद मांगी तो ठुकराया, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बिहार निवासी महिला ने एएसपी अजय प्रताप सिंह से मिलकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसे लगभग दस साल पहले खरीदकर लाया था। पत्नी बनकर उसके साथ रहते हुए उसे तीन बच्चे हुए। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने कुछ समय पूर्व अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे जिला बागपत के एक युवक को बेच दिया।
बागपत में उससे खेती का काम कराया जाता था और आए दिन उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न किया जाता था। पीड़िता का कहना है कि किसी तरह वह वहां से जान बचाकर तीनों बच्चों के साथ भागकर पूर्व पति के पास पहुंची।
आरोप है कि पूर्व पति ने उसे ठुकरा दिया और उसके साथ मारपीट कर तीनों बच्चों के साथ निकाल दिया। पूर्व पति ने उसे बिहार जाने की बात कहते हुए दोबारा उसके पास न आने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ कहां जाएगी, उसने पूर्व पति के साथ रहने की इच्छा जताई। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/