फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wife murdered with sharp weapon

मीट काटने वाले दांव से पत्नी की गला काटकर हत्या, लाश जमीन पर देख लोगों की रूह कांप उठी

Thu, 27 Apr 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 27 Apr 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
wife murdered with sharp weapon
पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

जवाहर नगर में बुधवार तड़के सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवक ने मीट काटने वाले दांव से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। चीख सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे, जहां पर दीवारें खून से सनी थी। महिला की गर्दन कटी लाश जमीन पर देख लोगों की रूह कांप उठी। घेराबंदी कर लोगों ने हत्यारोपी मौके पर दबोचकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


मामला कंकरखेड़ा क्षेत्र के जवाहर नगर का है। रजनी देवी (40) पत्नी विनोद कुमार अपनी शादीशुदा बेटी वर्धना और दामाद सोहनलाल के साथ रहती थी। रजनी का अपने पति विनोद से विवाद चल रहा था। विनोद शराब तस्करी के साथ शराब पीने का भी आदी है। दंपति ने रुड़की रोड पर छठी पीएसी के पास अपना पुश्तैनी मकान बेचकर कुछ दिन पहले ही जवाहर नगर में मकान खरीदा था। 
विज्ञापन


यह था दंपति में विवाद 
पुलिस के अनुसार रजनी का बेटा अश्वनी चोरी व शराब तस्करी के मामले में जेल में बंद है। रजनी मकान बेचकर बेटे की जमानत कराने की जिद पर अड़ी थी। जबकि विनोद इस मकान को अपने नाम कराना चाहता था। बुधवार सुबह बेटी और दामाद बाजार चले गए। इसी दौरान विनोद ने रजनी की धारदार हथियार से गर्दन काट दी। हत्या के बाद विनोद चिल्लाने लगा, तो शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे कोई पछतावा नहीं 
इस दौरान उसने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उसे नहीं छोड़ा। हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़े रखा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के सामने हत्यारोपी विनोद ने पत्नी की हत्या करना कबूल करते हुए कहा कि उसे इसका कोई पछतावा नहीं है। 

मेरी पैरवी क्यों नहीं की थी

wife murdered with sharp weapon
थाने में बैठा आरोपी

पड़ोसियों ने बताया कि अश्वनी काफी समय से जेल में है। जमानत के लिए रजनी मकान बेचना चाहती थी। इसकी 15 लाख रुपए कीमत लग रही थी। विनोद का आरोप है कि जब वह जेल गया था तो रजनी ने उसकी पैरवी नहीं की थी। जिसको लेकर विवाद था।

मकान के बनवाए फर्जी दस्तावेज
पति की हरकतों से तंग आकर रजनी ने अपना पुराना मकान बेचकर और कुछ पैसे अपने आप कमाकर जवाहर नगर में मकान लिया था। इसकी रजिस्ट्री भी महिला के नाम पर है। लेकिन विनोद की नजर में यह मकान खटक रहा था। इसलिए उसने इसके फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए और मकान जबरन बेचने की फिराक में लगा था।

10 दिन पहले ही बुलाया था
विनोद काफी समय से शास्त्रीनगर में रिश्तेदार के घर रह रहा था। मकान के लिए वह रजनी के पास पहुंचकर झगड़ा करता था। लेकिन रजनी और उसके दामाद ने उसे पीटकर भगा दिया था। लेकिन बेटी को बाप पर तरस आता था। उसी ने उसे 10 दिन पूर्व घर बुलाया था। उसे लगा था कि पिता सुधर जाएगा। लेकिन उसने तो मौका मिलते ही उसकी मां की ही हत्या कर दी।  पुलिस के अनुसार वर्धना ओम साईं होटल में जॉब करती है, जबकि दामाद मार्केटिंग जॉब में है। रजनी घरों में चौका बर्तन करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed