फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   west ke pratishith bajaro

वेस्ट के प्रतिष्ठत बाजारों को नहीं छू पाएगा जरायम

Wed, 18 May 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
west ke pratishith bajaro
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 वेस्ट यूपी के प्रतिष्ठित बाजारों में अब जरायम के कदम नहीं पड़ पाएंगे। इन बाजारों को अपराध से मुक्त करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल और 24 घंटे बाजारों में पुलिस फोर्स की तैनाती का प्लान तैयार किया गया है। डीजीपी की कार्ययोजना का नोएडा के एक बाजार में ट्रायल किया गया, जो कारगर सिद्ध हुआ। वेस्ट के जिलों के एक-एक बाजार में यह कार्ययोजना लागू करने की तैयारी के लिए आईजी और डीआईजी से सूची मांग ली गई है। पुलिस की इस कवायद में मेरठ का आबूलेन बाजार भी शामिल है।
विज्ञापन

डीजीपी जावीद अहमद ने वेस्ट यूपी में अपराधियों पर शिकंजा कसने और लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा कायम करने की खातिर मुहिम चलायी है। जिसमें शुरूआत में वेस्ट यूपी के हर जनपद का एक बाजार अपराध से मुक्त करना तय किया है। उनका मानना है कि एक चर्चित बाजार में आधुनिक तकनीक व पुलिस फोर्स लगाकर वारदातों को रोका जाए। उक्त चुने बाजार अपराध मुक्त होंगे, उसके बाद पुलिस अन्य बाजारों पर फोकस करेगी।
विज्ञापन

डीजीपी ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर समेत 18 जनपदों के प्रतिष्ठित बाजारों की सूची मांगी है। इन बाजारों में सीसीटीवी कैमरे कहां और उनका कंट्रोल रूम कैसा होगा, यह सब तय हो गया है। डीजीपी के मुताबिक नोएडा के एक बाजार में इस मुहिम को शुरू किया गया था। जिसका रिजल्ट दो महीने बाद व्यापारी और वहां की जनता के सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबूलेन का बनाया प्लान
डीजीपी ने आबूलेन मेरठ को अपराध मुक्त करने का प्लान बनाया है। जिसकी जिम्मेदारी आईजी सुजीत पांडेय व डीआईजी लक्ष्मी सिंह को दी गई। मेरठ दौरे के दौरान डीजीपी ने दोनों अफसरों से आबूलेन में 200 सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। साथ ही पुलिस व पीएसी की 24 घंटे तैनाती करने को कहा। मेरठ पुलिस कंट्रोल रूम में आबूलेन का अलग से सिस्टम तैयार होगा, जिस पर पुलिस की पैनी नजर होगी।

पब्लिक के कैमरे भी जोडे़ंगे
आबूलेन को अपराध मुक्त करने के लिये पब्लिक द्वारा अपने दुकानों और घरों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। ताकि उनके जरिये भी पुलिस मदद ले सके। पुलिस अफसरों ने बताया कि डीजीपी की इस मुहिम को जल्द ही आबूलेन में लागू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इस मुहिम में कैंट बोर्ड और आर्मी की भी मदद ली जा सकती है।

 
बाजार की सीमा पर चेकिंग
इस कार्ययोजना के मुताबिक बाजार में एंट्री करने वाले सभी मार्गों पर पुलिस की जबरदस्त चेकिंग होगी। बाजार में अंदर घुसते ही लोगों की एक्टिविटी सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। जिसको कंट्रोल रूम में बैठी पुलिस देखेगी। संदिग्ध हालत में कोई भी युवक बाजार में घूमता देखा गया तो तत्काल संबंधित थाना पुलिस को कंट्रोल रूम कॉल करके बताएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed