{"_id":"57d1c2e54f1c1be9063198a3","slug":"vaahan-chor-giroh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 09 Sep 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से सात बाइक और भारी संख्या में बाइकों के पार्ट्स बरामद किये हैँ। यह गिरोह अलग अलग स्थानों पर सौ से अधिक दो पहिया वाहनों को चोरी कर बेच चुका है। एक सपा नेता का बेटा भी गिरोह में शामिल है।
सीओ कोतवाली रणविजय सिंह और एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र यादव बृहस्पतिवार शाम को मीनार मस्जिद के चौपले पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने चेकिंग के दौरान आमिर और सुलेमान को बाइक समेत पकड़ लिया। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक सकपका गये।
बाद में पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर मोहसीन को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवक लिसाड़ीगेट के मीनार मस्जिद के पास के रहने वाले हैं। एसओ ने बताया कि गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ और मेरठ में करीब सौ से अधिक बाइक और एक्टिवा को चोरी कर चुका है। अधिकांश वाहनों को सोतीगंज में 10 से 12 हजार रुपये में बेचा गया है। पिछले दिनों इस गिरोह ने बिजली बंबा बाईपास पर एक युवक की बाइक भी लूट की घटना को अंजाम देना भी कबूल किया है।
विज्ञापन
तीनों के पास से छह बाइक, एक एक्टिवा कर और पचास से अधिक दो पहिया वाहनों के कटे हुए पार्टस बरामद किये हैं। गिरोह में अजरूदीन व उसका भाई मोहसीन पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। मोहसीन एक सपा नेता का बेटा है। जिनकी तलाश की जा रही है। पांचों आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरोह का सरगना आमिर है जो नई एक्टिवा या बाइक को चोरी करने के लिए निशाना बनाता था। चोरी करने के बाद बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर एक बंद मकान में खड़ी करतेे थे। बाद में रात में सुबह सात बजे उन्हें निकालकर बेचने जाते थे, ताकि पुलिस न पकड़ सके।