फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police Exam: Four accused arrested including a member of Solver Gang in Saharanpur

सिपाही भर्ती: दबोचा गया सॉल्वर गैंग का सदस्य, तीन सहयोगी भी गिरफ्तार

Sun, 27 Jan 2019 08:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 27 Jan 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
UP Police Exam: Four accused arrested including a member of Solver Gang in Saharanpur
एसपी देहात डॉक्टर विद्यासागर मिश्र - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा के दौरान थाना गागलहेड़ी पुलिस ने सॉल्वर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गैंग का सहयोग लेने वाले दो अभ्यर्थी और एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने तीन और पांच लाख रुपये में परीक्षा देने और पास कराने का ठेका लिया था। आरोपियों के पास से एक कार बरामद हुई है, जो सॉल्वर गैंग के सदस्य को लाने ले जाने में इस्तेमाल की गई।  

विज्ञापन


एसपी देहात डॉक्टर विद्यासागर मिश्र ने बताया कि रविवार को पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा चल रही थी। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में पीजी पायस इंटर कॉलज में परीक्षा केंद्र था। वहां से बिजेंद्र सिंह पुत्र वशिष्ठ निवासी योगीपुर गोपालपुर, गोपालगंज (बिहार) को एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया, बताया गया कि बिजेंद्र, अभ्यर्थी राकेश के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

विज्ञापन

पूछताछ में बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि रवि नामक व्यक्ति के माध्यम से राकेश से तीन और एक अन्य अभ्यर्थी दीपक कुमार से पांच लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका तय हुआ था। बिजेंद्र ने प्रथम पाली में दीपक कुमार की जगह परीक्षा देना स्वीकार किया, जबकि दूसरी पाली में वह राकेश के स्थान पर परीक्षा में शामिल होने पहुंचा था। एसपी देहात ने बताया कि बिजेंद्र से पूछताछ के आधार पर राकेश पुत्र कंवर सिंह निवासी अधेड़ा थाना परतापुर मेरठ, रवि पुत्र राजेंद्र और दीपक कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी गांव शाहपुर वामखेड़ी थाना बिनौली जनपद बागपत को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से दिल्ली नंबर की वैगनआर कार बरामद हुई। इस गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है। आरोपियों के खिलाफ गागलहेडी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed