फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Police arrsted of four badmash and many accused injured in police encounter

यूपी में दनादन एनकाउंटर, 25-25 हजार के दो इनामी सहित चार बदमाशों को मारी गोली, एक सिपाही घायल

Thu, 27 Jun 2019 02:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jun 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
UP Police arrsted of four badmash and many accused injured in police encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है। पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इन मुठभेड़ों में दो 25-25 हजार के इनामी सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गए है।

विज्ञापन


25 हजार का इनामी कामिल मुठभेड में घायल 

मेरठ जिले में बदमाशों पर पुलिस की मुठभेड़ जारी है। लगातार पुलिस बदमाशों के पैर को निशाना बनाकर मुठभेड़ को अंजाम दे रही है। चौबीस घंटे बाद पल्लवपुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार रात में दस बजे मोदीपुरम लावड़ मार्ग पर दुल्हैड़ा पुलिया के पास 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
सीओ दौराला जितेंद्र सरगम, इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान, एसएसआई मनोज कुमार, दारोगा विरेंद्र, सिपाही विकाश दहिया आदि चेकिंग कर रहे थे। रात में दस बजे पल्सर बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंचे, पुलिस को देखकर बदमाश वापस भागने लगे, पुलिस पास पहुंची तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने बताया कि मुठभेड़ में मोदीनगर के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव नाहल निवासी कामिल पुत्र उम्मेद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबिक उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस को मौके से एक पल्सर बाइक, तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा मिला है। सीओ ने बताया कि वह लूट के मामले में पिछले पांच माह से गंगानगर से वंछित चल रहा था, वहीं से वह 25 हजार का इनामी था। कामिल पर गाजियाबाद, मोदीनगर, बुलदंशहर गंगागनर आदि करीब 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, लूट के अलावा शराब तस्करी के भी मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर, एसएसआई और सिपाही गोली लगने से बाल बाल बचे। पुलिस ने घायल बदमाश को आनन फानन में मेडिकल के लिए भेज दिया।

हस्तिनापुर में मुठभेड़, इनामी बदमाश को गोली मारी 

वहीं मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के रानी नंगला मोड़ पर बुधवार देर शाम मुठभेड़ हो गई। जिसमें 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया है।
 
हस्तिनापुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक स्लिप हो गई। युवक ने भागते हुए पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम सनी पुत्र महेंद्र निवासी मनोहरपुर कॉलोनी थाना हस्तिनापुर बताया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि सनी 25 हजार का इनामी बदमाश है। वह थाना गंगानगर से चोरी के अभियोग में वांछित चल रहा था। बदमाश के पास से बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। सीओ मवाना यूएन मिश्र ने बताया कि बदमाश सनी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभी तक की पूछताछ में सनी पर देहरादून, गंगानगर और दिल्ली में चोरी के, हस्तिनापुर में चोरी, जानलेवा हमला और 25 आर्म्स एक्ट के मुकदमे सहित एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे सामने आए हैं। उसके पास से बरामद हुई बाइक बहसूमा से चोरी की गई थी।

मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी दबोचा

मुजफ्फरनगर में सिकंदरपुर-सीकरी मार्ग पर देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गोकशी के फरार आरोपी को धरदबोचा, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। उनकी तलाश में देर रात तक कांबिंग की जा रही थी। पकड़े गए आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

भोपा थाना पुलिस ने बुधवार रात गोवंश तस्करी की सूचना पर गांव सिकंदरपुर-सीकरी मार्ग पर दबिश दी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाइक पर आते तीन संदिग्ध लोगों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर वे पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों की घेराबंदी की, जिसमें गांव किशनपुर निवासी मुस्तकीम पुत्र शेरा पैर में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि उसके दोनों अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे। एक सिपाही मोहित भी घायल हो गया। 

सूचना पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और इंस्पेक्टर एमएस गिल से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि घायल मुस्तकीम गोकशी के कई मामलों में वांछित है, जो बुधवार रात दो साथियों के साथ गांव सीकरी निवासी कुख्यात गोतस्कर नसीम टांडिया से तस्करी के गोवंश लेने आया था, जिनका उसे कटान करना था। हालांकि ऐनवक्त पर सूचना मिलने के कारण पुलिस ने उसे पहले ही धर दबोचा। सीओ ने बताया कि फरार बदमाशों की पहचान गांव रुड़कली निवासी कासिफ व नावेद के रूप में हुई है, जिनकी तलाश में देर रात तक कांबिंग की जा रही थी।

पुलिस मुठभेड़ में  गोली लगने से बदमाश घायल

शामली के कैराना में मामौर-सहपत के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। बदमाश के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद हुआ है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हो गया है। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

बुधवार रात आठ बजे एसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा के नेतृत्व में पुलिस टीम यूपी-हरियाणा यमुना ब्रिज पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से बाइक से आ रहे संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, तो वो मौके से फरार होने लगा, जिस पर पुलिस ने बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस से बचने के लिए युवक ने अपनी बाइक को मामौर-सहपत बंधे की ओर मोड़ दी। जंगल की ओर भागते समय युवक की बाइक हड़बड़ाकर रेत में फिसलकर गिर गई। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कमर पर पिट्ठू बैग लगा रखा था, जिसने उठते ही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली युवक के पैर में जा लगी और उसे पकड़ लिया गया। इसी बीच सिपाही सचिन के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। 

सीओ कैराना राजेश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान शातिर बदमाश मुस्तफा (20) निवासी ग्राम तितरवाड़ा कैराना के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि आरोपी के पास से चार देशी पिस्टल, 10 देशी तमंचे, आठ कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की बाइक को भी कब्जे में लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी से बड़ी मात्रा में असलहा बरामद होना प्रथम दृष्टया हथियार तस्कर लग रहा है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। बदमाश और सिपाही दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed