{"_id":"6165b4d58ebc3ed3381fd6f8","slug":"up-news-miscreants-robbed-a-mobile-from-a-young-man-at-the-turn-of-jangethi-village-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: जंगेठी गांव के मोड़ पर वारदात, एक व्यक्ति से लूटा मोबाइल, जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: जंगेठी गांव के मोड़ पर वारदात, एक व्यक्ति से लूटा मोबाइल, जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार
Tue, 12 Oct 2021 09:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Oct 2021 09:46 PM IST
सार
मेरठ में जंगेठी गांव के मोड़ पर बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित व्यक्ति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जिले में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव के मोड़ पर मंगलवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से पिस्टल दिखाकर मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
तैयबपुर थाना शिकारपुर, जिला बुलंदशहर निवासी दीपक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को जंगेठी गांव के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। वही विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उससे मोबाइल लूट लिया और धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित युवक ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश बाइक तेज भगाकर निकल गए। पीड़ित युवक ने कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश में शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम