{"_id":"619fa80872a40322b32e618b","slug":"up-news-an-extortion-of-five-lakh-rupees-has-been-demanded-from-a-trader-in-sardhana-of-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार में दहशत: व्यापारी से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परिवार में दहशत: व्यापारी से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी
Thu, 25 Nov 2021 08:43 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:43 PM IST
सार
मेरठ में एक व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं परिवार दहशत में है और पुलिस से मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
व्यापारी से रंगदारी मांगी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद के सरधना में इंटरनेट कॉल कर किराना व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी से डरा सहमा व्यापारी अन्य व्यापारियों को साथ लेकर थाने पहुंचा और धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला आदर्श नगर निवासी नरेंद्र जैन की गंज बाजार में किराना की दुकान है। उसका बेटा अमित जैन पॉलिटेक्निक करने के बाद मुजफ्फरनगर में एक कंपनी में नौकरी करता था। लेकिन कुछ दिन पूर्व उसने वह नौकरी छोड़ दी है। नरेंद्र जैन ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे से साढ़े पांच बजे के बीच उसके मोबाइल पर तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से इंटरनेट कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लो।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
नरेंद्र ने कहा कि उसके पास पांच लाख रुपये की बात तो दूर पांच रुपये का भी इंतजाम नहीं है। दूसरे नंबर से फिर कॉल आई और कहा कि बहुत होशियार बन रहा है। पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लो वरना अपने बेटे की जान से हाथ धोना पडे़गा, जिसके बाद कॉल कट गई। तीसरी बार फिर अलग नंबर से कॉल आई। रंगदारी मांगने वाले ने कहा कि ज्यादा होशियारी मत दिखाना, शुक्रवार तक पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लेना। जिससे नरेंद्र सहम गया। उसने परिवार और अन्य व्यापारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद नरेंद्र व्यापारियों के साथ थाने पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें
थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि तहरीर पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर उक्त नंबरों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।