{"_id":"5ff6e332280b7235f57196eb","slug":"up-news-an-eight-year-old-child-has-been-kidnapped-in-kharkhoda-of-meerut-and-the-incident-has-been-captured-on-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पुलिस ने बरामद किया लापता बच्चा, घर के बाहर से हुआ था अपहरण, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: पुलिस ने बरामद किया लापता बच्चा, घर के बाहर से हुआ था अपहरण, एक आरोपी गिरफ्तार
Thu, 07 Jan 2021 04:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 Jan 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के खरखौदा में गुरुवार को लापता हुए आठ साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
खरखौदा क्षेत्र के जाहिदपुर में बुधवार को एक आठ वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया था। वहीं पीड़ित के मकान के पास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को ले जाते हुए आरोपी कैद हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उधर, पीड़ित पक्ष ने इस मामले में थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
मूल रूप से गांव पापड़ा निवासी सोनिया पत्नी रोहित ने बताया कि वह एक महीने पहले ही जाहिदपुर में आकर किराए का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहने लगी। बुधवार शाम के समय उसका आठ वर्षीय बेटा प्रियांशु घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने बच्चे को खूब तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पड़ोस में ही रहने वाला सोनू व उसका साथी बच्चे को ले जाता दिखा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला लाइव: हर पल खतरे में रहती है जान, तस्वीरों में देखिए यूपी की जर्जर इमारतों का हाल
वहीं सीओ कठोर बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर खरखौदा ऋषि पाल शर्मा दोनों मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/