फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A youth has kidnapped a teenager from another community from Zahidpur village in Meerut

मेरठ: दूसरे समुदाय की किशोरी को लेकर फरार हुआ युवक, श्मशान की जमीन को लेकर गांव में पहले ही तनाव

Sat, 14 Aug 2021 12:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Aug 2021 12:11 PM IST
सार

एक युवक दूसरे समुदाय की किशोरी को लेकर फरार हो गया। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि गांव में पहले से ही श्मशान की भूमि को लेकर तनाव चल रहा है।

विज्ञापन
UP News: A youth has kidnapped a teenager from another community from Zahidpur village in Meerut
कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंचे परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में एक युवक दूसरे समुदाय की 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर ले गया। मामले की जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से इस मामले में पूछताछ की। 

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर थाने पहंचे। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस को किशोरी के अपहरण के मामले में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने अपहरण की तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान परिजन एसएसपी से मिलने की बात कर कर थाने से चल गे।
विज्ञापन


जाहिदपुर में श्मशान की भूमि पर विवाद

जाहिदपुर गांव में दूसरे वर्ग के प्रॉपर्टी डीलर ने श्मशान की भूमि पर रातोंरात कॉलोनी के लिए रास्ता बना दिया। शुक्रवार को जानकारी होने पर लोगों ने हंगामा किया। हिंदू संगठनों ने मामले में रोष जताया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव जाहिदपुर में खसरा संख्या 220 में 5190 मीटर रकबा मरघट के नाम दर्ज है। आरोप है कि श्मशान घाट की भूमि के दोनों ओर मेरठ निवासी कुरैशी समाज के एक व्यक्ति की जमीन थी। जिसे कई वर्ष पहले बेच गया। अब जाहिदपुर निवासी शरीफ मलिक और उसका बेटा शाहिद श्मशान घाट के दोनों ओर उक्त जमीन पर कॉलोनी काट रहे हैं। 

ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट के एक और करीब पांच वर्ष पहले उन लोगों ने अवैध रूप से कॉलोनी काटी है। उन्होंने श्मशान घाट की भूमि से विद्युत लाइन भी निकाली है। गुरुवार रात प्रॉपर्टी डीलर ने श्मशान घाट की करीब 30 फीट लंबी व 40 फीट चौड़ी भूमि पर कब्जा कर लिया और उस पर भराव करवा दिया। श्मशान घाट की चहारदीवारी तोड़कर रास्ते का निर्माण करा दिया। 

शुक्रवार को ग्रामीणों ने अवैध निर्माण देखा तो हंगामा कर दिया। सूचना पर बिजली बंबा चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण रुकवा दिया। ग्रामीण रूप सिंह सैनी ने प्रॉपर्टी डीलर को नामजद करते हुए थाने में अवैध निर्माण की तहरीर दी है। इस दौरान राहुल लोधी, अनिल राज कौशिक, प्रदीप सैनी, मनोज लोधी, राजू सैनी, रिंकू सैनी व अन्य मौजूद रहे।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
जाहिदपुर में श्मशान की भूमि पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश कुमार सिंह, सीओ, किठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed