फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A young man has threatened to kill his girlfriend in Meerut

खौफ: प्रेमी ही बना जान का दुश्मन, रास्ते में रोककर दी धमकी, युवती ने पुलिस ऑफिस में घुसकर बचाई जान

Fri, 12 Nov 2021 04:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Nov 2021 04:43 PM IST
सार

मेरठ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को सबक सिखाने की धमकी दी। इस दौरान किसी तरह युवती ने पुलिस ऑफिस में घुसकर अपनी जान बचाई। पुलिस अधिकारी ने संबंधित थाने को कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन
UP News: A young man has threatened to kill his girlfriend in Meerut
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिस प्रेमी के साथ जीवन बिताने का सपना देखा, वही जान का दुश्मन बन गया। मेरठ में शुक्रवार को पीड़ित युवती पुलिस से शिकायत करने निकली तो आरोपी पीछा करने लगा। इस दौरान युवक ने रास्ते में रोककर सबक सिखाने की धमकी दी। बमुश्किल युवती ने पुलिस ऑफिस में घुसकर जान बचाई। पुलिस अधिकारी ने संबंधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


नौचंदी क्षेत्र की युवती का सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि युवती के पिता नहीं है और युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने युवती की नौकरी लगवाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। करीब छह माह से युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। वहीं गुरुवार को वह प्रेमी के कमरे पर पहुंची तो उसने जबरन दुष्कर्म किया और शादी से मना कर दिया। यही नहीं युवती को वीडियो दिखाकर बदनाम करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार यानी आज युवती अपनी सहेली को लेकर युवक के घर पहुंची। जहां उसके साथ अभद्रता की गई। वह शिकायत लेकर पुलिस के पास जाने लगी तो आरोपी प्रेमी धमकी देने पर उतर आया। उसने बीच रास्ते में युवकी पर हमला किया। किसी तरह युवती व उसकी सहेली पुलिस ऑफिस पहुंची और लिखित में शिकायत की। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed