फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man died in suspicious situation family charged another man for murder

यूपी: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 15 Dec 2018 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Dec 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
UP: man died in suspicious situation family charged another man for murder
मेरठ न्यूज

यूपी के मेरठ में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं युवक के परिजनों ने एक अन्य युवक पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नंगला राठी निवासी युवक मोनू की मंडावर गांव के नजदीक रास्ते में संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने एक अन्य युवक कपिल पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कपिल की मोनू से रंजिश चल रही थी। मृतक व आरोपी युवक एक ही साथ मेरठ के मोदीपुरम में एक शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करते थे। यहां एक माह पहले आरोपी को किसी कारण से सेल्समैन के पद से हटा दिया था। 

शुक्रवार शाम मोनू बाइक से घर लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में मंडोरा गांव के पर राहगीरों को घायल पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल को मोदीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई बबलू ने थाने पर आरोपी कपिल के खिलाफ तहरीद देकर कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed