{"_id":"61a77150b8d65a177c22617c","slug":"up-crime-trader-death-case-in-meerut-wife-had-slapped-her-husband-nirdesh-gautam","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की मौत का मामला: सामने आई ये बड़ी बात, पत्नी ने मारे थे पति को थप्पड़, जल्द खुलेगा असली राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यापारी की मौत का मामला: सामने आई ये बड़ी बात, पत्नी ने मारे थे पति को थप्पड़, जल्द खुलेगा असली राज
Wed, 01 Dec 2021 06:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:28 PM IST
सार
मेरठ में व्यापारी की मौत के मामले में अब एक नई बात सामने आई है। बताया गया कि पत्नी ने विवाद के दौरान अपने पति निर्देश गौतम को थप्पड़ मारे थे। हालांकि जांच के बाद ही असली राज खुलेगा।
विज्ञापन
पत्नी के साथ व्यापरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में स्क्रैप व्यापारी निर्देश गौतम की मौत के मामले में एक बड़ी बात सामने आई है। कुछ दिनों पहले पति-पत्नि के बीच में हुए विवाद के दौरान व्यापारी की पिटाई की गई थी। बताया गया कि पत्नी ने पति निर्देश गौतम को थप्पड़ मारे थे। इस घटना की पूरी सच्चाई क्या है, यह खुलासा होने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
व्यापारी की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ के शास्त्रीनगर में एक स्क्रैप व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मकान से भयंकर बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने अनहोनी का संदेह जताया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन आगरा से मेरठ पहुंचे और मकान का दरवाजा खोला तो हैरान रह गए। घर के एक कमरे में व्यापारी की लाश बेड पर सड़ रही थी, जिससे भीषण बदबू उठ रही थी। पड़ोसी भी यह दृश्य देखकर हैरान रह गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। जांच के बाद व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, व्यापारी की मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
मंगलवार को मिला शव
शहर के पॉश इलाके शास्त्रीनगर एल ब्लाक में कोठी नंबर-767 में स्क्रैप व्यापारी निर्देश गौतम का शव मंगलवार को मिला था। शव से दुर्गंध आ रही थी। पांच दिन पहले मौत होने का अंदेशा फॉरेंसिक एक्सपर्ट जता रहे हैं। बहन और बहनोई ने निर्देश की पत्नी पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार