फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Two women have been sexually assaulted in Meerut of Uttar Pradesh

यूपी: निकाह का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म, दूसरे मामले में देवर पर लगा ये गंभीर आरोप

Thu, 14 Jan 2021 04:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Jan 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Two women have been sexually assaulted in Meerut of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में ब्रह्मपुरी निवासी महिला ने एक युवक पर निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसे वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका निकाह छह वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन उसके पति से उसकी अनबन चल रही थी। जिसके बाद उसकी सहेली ने उसकी मुलाकात सद्दीक नगर निवासी अपने देवर शहजाद से कराई थी। आरोप है कि शहजाद ने उसे निकाह करने का झांसा देकर परतापुर स्थित होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। शहजाद ने उसका गर्भपात भी कराया। 
विज्ञापन


आरोप है कि जब उसने निकाह करने की बात कही तो वह मुकर गया और विरोध करने पर उसे जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को जांच के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का वादा कर देवर ने किया दुष्कर्म
उधर, टीपीनगर क्षेत्र निवासी महिला ने अपने देवर पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि निकाह की बात करने पर देवर और उसकी सास उसके साथ मारपीट करती हैं। महिला ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले रशीद नगर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। 


यह भी पढ़ें: कोरोना मरीज ने उठाया ये खौफनाक कदम, अफसरों में मचा हड़कंप, देखिए घटना की तस्वीरें

महिला ने बताया कि शादी के तीन साल बाद उसका पति एक युवती को लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद उसकी सास ने महिला का विवाह उसके देवर से करवाने की बात कही। आरोप है कि देवर ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह सात माह की गर्भवती भी हो गई। जब उसने सास और देवर से निकाह करने की बात कही तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने महिला थाने पहुंचकर सास और देवर के खिलाफ तहरीर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed