फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: two prize crooks arrested by police and injured in encounter at Baghpat

यूपी: बागपत में दो मुठभेड़, डी-51 गैंग का सरगना समेत दबोचे दो इनामी बदमाश

Fri, 21 Aug 2020 08:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Aug 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: two prize crooks arrested by police and injured in encounter at Baghpat
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शुक्रवार को दो अलग- अलग मुठभेड़ में इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बदमाश पर 25 हजार तो दूसरे पर 15 हजार का इनाम घोषित है।

विज्ञापन


मुठभेड़ - 1
खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुबारिकपुर मार्ग पर रटौल अंडरपास के पास फिरोजपुर और नूरपुर गांव में गोकशी के आरोपी व 25 हजार के इनामी बदमाश मेहरउद्दीन पुत्र इलियास को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। इनामी के पैर में गोली लगी है। एसपी अभिषेक सिंह और एएएसपी मनीष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन


मुठभेड़ - 2
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में तेड़ा नहर बंगले के पास चेकिंग कर रही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश बागपत में रजिस्टर्ड डी-51 गैंग का सरगना है। उस पर बागपत के कई थानों समेत हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, मेरठ, नोएडा में 15 आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना प्रभारी एसओ शिवप्रकाश ने बताया कि तेड़ा की ओर से बाइक सवार दो युवक चेकिंग देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में डौला के जहीर पुत्र वहीद पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी ईख के रास्ते फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ सदर ओमपाल सिंह ने मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायल को पिलाना सीएचसी इलाज के लिए भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में एसटीएफ का छापा, बरामद की 35 करोड़ की किताबें, दिल्ली समेत इन राज्यों में होती थी सप्लाई

थाना प्रभारी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश जहीर बागपत में रजिस्टर्ड डी-51 गैंग का सरगना है। जहीर पर बागपत के कई थानों समेत हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, मेरठ, नोएडा में 15 आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने बदमाश से एक तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस व एक बिना नंबर की टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की है। 

पुलिस टीम को इनाम की घोषणा 
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद बदमाश को पकड़ने पर एसपी अभिषेक सिंह ने एसओ शिवप्रकाश और उनकी टीम के सदस्य उपनिरीक्षक रामकिशन शर्मा, सिपाही कुलदीप व सुनील नागर को पांच हजार रुपये देने के इनाम की घोषणा की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed