{"_id":"5f16ca4d8ebc3e63c62b789c","slug":"up-crime-news-the-son-and-daughter-have-killed-his-father-with-other-two-peoples-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सौतेले बेटे-बेटियों ने पिता को मार डाला, ये रही वारदात की बड़ी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: सौतेले बेटे-बेटियों ने पिता को मार डाला, ये रही वारदात की बड़ी वजह
Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
लाल घेरे में सौतेला बेटा और नीचे पिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सौतेले बेटे और बेटियों ने बाहरी दो लोगों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर डाली। पुलिस ने सौतेले बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सोमवार को सौतेले बेटे और बेटियों ने बाहरी दो लोगों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। विवाद का कारण मकान बेचने का 3.5 लाख रुपए बकाया बताया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शौकीन गार्डन निवासी उस्मान (43 वर्ष) पुत्र मुमताज की पहली पत्नी रुबीना तारापुरी में और दूसरी पत्नी अफसाना शौकीन गार्डन में रहती हैं। अफसाना का एक बेटा फुरकान और दो बेटियां हैं, जोकि उसके पहले पति से हैं। उस्मान ने लॉकडाउन के दौरान तंगी के चलते अपना मकान वहीदु निवासी पीपलीखेड़ा खरखौदा को 4.50 लाख में बेचा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: जेल में बंद हैं ये कुख्यात बदमाश, घरों में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, पुलिस अफसर भी हैरान
वहीदु ने एक लाख रुपए देकर उस्मान से बाकी रुपए देने को तीन माह का समय लिया था। वहीदु रविवार देर रात अपने रिश्तेदार रहीसुद्दीन के साथ उस्मान के घर पहुंचा। आरोप है कि लेनदेन को लेकर हुए विवाद में वहीदु और रईसुदीन ने उस्मान के सौतेले बेटे फुरकान व उसकी बेटियों सोनम और गुलअफशा के साथ मिलकर उस्मान को पीटकर छत से फेंक दिया। उस्मान ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/