फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: The crooks has a youth shot dead in a village at Baghpat

बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटे पुलिस अफसर

Sat, 28 Nov 2020 02:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Nov 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: The crooks has a youth shot dead in a village at Baghpat
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक वारदात हो गई। अज्ञात बदमाशों ने एक हलवाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


खेकड़ा क्षेत्र के फिरोजपुर गांव से शुक्रवार रात को शादी में काम करने के बाद राजू हलवाई बाइक पर दो महिलाओं को बैठाकर अपने गांव मुबारिकपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने राजू की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


मृतक राजू (32 वर्ष) पुत्र ओमवीर मुबारिकपुर गांव का रहने वाला था। राजू के साथ खेकड़ा की दो महिलाएं बबली व सरोज भी शादी में रोटी बनाने के काम से गई थी। शादी से लौटते समय जब राजू बाइक पर सरोज व बबली को लेकर अपने गांव फिरोजपुर लौट रहा था। तभी फिरोजपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर राजू को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और हथियार लहराते हुए भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशी के वक्त टूट पड़ी आफत, दुल्हन की विदाई से पहले बिगड़ी 40 बरातियों की हालत, तस्वीरें

सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे भी बरामद किए हैं। इस संबंध में मृतक के भाई ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ खेकड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed