{"_id":"5f1bf2068ebc3e63ad47e40c","slug":"up-crime-news-police-have-revealed-the-murder-of-deshpal-badarkha-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हत्या का खुलासा, कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर किया गया था देशपाल का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: हत्या का खुलासा, कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर किया गया था देशपाल का कत्ल
Sat, 25 Jul 2020 06:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Jul 2020 06:25 PM IST
सार
- कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर की गई थी देशपाल की हत्या
- पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए रठौड़ा के सौरभ उर्फ गोली ने दी जानकारी
- बदरखा खनन पट्टे के रास्ते को लेकर हो गया था विवाद
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठा मालिक देशपाल बदरखा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी ईंट भट्ठा मालिक देशपाल खोखर (55) की हत्या तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर की गई थी। मुठभेड़ में पकड़े गए शूटर सौरभ उर्फ गोली रठौड़ा से पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया। दो शूटर पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। बताया गया कि पकड़े गए शूटर के पिता प्रमोद सहारनपुर की नकुड़ कोतवाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी और छपरौली पुलिस ने शनिवार की सुबह रठौड़ा मार्ग पर नहर पुलिया के पास से हुई मुठभेड़ में रठौड़ा गांव निवासी सौरभ उर्फ गोली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पूछताछ में सौरभ ने देशपाल बदरखा की हत्या में शामिल होना स्वीकार किया। बताया कि बदरखा गांव में खनन पट्टा तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी के परिचित का था। खनन पट्टे का रास्ता देशपाल खोखर के परिवार की जमीन से होकर जा रहा था। देशपाल ने रास्ता देने से इंकार कर दिया था। इसी पर विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में एक ऐसी मुठभेड़, साथियों की गोली से ढेर हुआ बदमाश, देखिए तस्वीरें
इसके बाद सुनील राठी के इशारे पर दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सात जुलाई को ईंट भट्टे पर देशपाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल 32 बोर, पांच जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया है। उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। एसपी का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/