फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: One crook have arrested by police and injured in encounter at Baghpat

बागपत में मुठभेड़, पुलिस ने शातिर बदमाश को मारी गोली, आरोपी रजा मौहम्मद के खिलाफ कई जिलों में मुकदमें दर्ज

Tue, 14 Jul 2020 11:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Jul 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News: One crook have arrested by police and injured in encounter at Baghpat
मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने लूट के मामलों में वांछित चल रहे हापुड़ के रजा मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान रजा के पैर में गोली भी लगी है। 

विज्ञापन


एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब डेढ़ बजे खेकड़ा के सुभानपुर गांव में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान हापुड़ के रजापुर कलां निवासी रजा मोहम्मद पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। आरोपी बदमाश का एक साथी मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा सवाल: आखिर गुनहगार कौन? कानपुर के बाद यहां भी कठघरे में पुलिस और नेता, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। अभियुक्त रजा मौहम्मद शातिर किस्म का लूटेरा है। यह थाना खेकड़ा के लूट के दो मामलों में वांछित चल रहा था।


यह भी पढ़ें: ये तीन मोस्ट वांटेड हैं पुलिस कस्टडी से फरार, ढाई लाख तक का है इनाम, तलाश में जुटे अफसर

पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल थाना खेकड़ा क्षेत्र से ही चोरी की गई थी। आरोपी बदमाश के खिलाफ बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतम बुद्धनगर, मुजफ्फरनगर और बागपत जनपद में लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं खेकड़ा में मंगलवार को दिन निकलते ही बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि मंदिर से दर्शन कर घर वापस लौट रही सरला जैन (73 वर्ष) पत्नी नगीन चंद जैन से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed