फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Miscreants have looted 2.15 lakh from a trader in Begumpul market in Meerut

लूट की खौफनाक वारदात: बेगमपुल पर बदमाशों का कहर, व्यापारी से लूटे 2.15 लाख रुपये, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Thu, 18 Nov 2021 12:31 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Nov 2021 12:31 AM IST
सार

मेरठ में बदमाशों ने बुधवार को बेगमपुल बाजार में कहर बरपाया। यहां दिनदहाड़े एक व्यापारी से 2.15 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
UP Crime News: Miscreants have looted 2.15 lakh from a trader in Begumpul market in Meerut
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बेगमपुल पर आपका बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारी हर्ष गुप्ता का सिर फोड़कर 2.15 लाख रुपये लूट लिए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश कैद हुए हैं। लहूलुहान व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बुढ़ाना गेट स्थित स्वामीपाड़ा निवासी हर्ष गुप्ता की गुप्ता एजेंसी के नाम से बुढ़ाना गेट पर फर्म है। टेलीकॉम कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के साथ खाद्य सामग्री का थोक का कारोबार है। हर्ष के दादा नरेश चंद का बेगमपुल स्थित आपका बाजार में जम्मू एंड कश्मीर बैंक की शाखा में खाता है, जिसमें तीन लाख रुपये जमा कराने हर्ष गुप्ता जा रहे थे। बैंक की पहली सीढ़ी पर ही दो बदमाशों ने हर्ष को रोक लिया। एक बदमाश ने पर्ची कटवाने की बात कही, तभी पीछे से दूसरे बदमाश ने हर्ष के सिर पर लोहे की रॉड मार दी। हर्ष गिर गए, तो बदमाशों ने नोटों से भरा बैग छीन लिया। 
विज्ञापन


बहादुरी का परिचय देते हुए हर्ष बदमाशों से भिड़ गए। छीनाझपटी में 85 हजार रुपये गिर गए। शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई, तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके जवाब में गार्ड ने भी फायरिंग की। लहूलुहान हालत में हर्ष बैंक में पहुंचे और 85 हजार रुपये खाते में जमा कराए। एएसपी कैंट सूरज राय व लालकुर्ती, सदर बाजार थाना पुलिस ने आकर जांच की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के विरोध में हंगामा, व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक
मेरठ में बुढ़ाना गेट के व्यापारी एवं गुप्ता एजेंसी के संचालक हर्ष गुप्ता के साथ हुई लूट के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने व्यापारी को थाने में अपराधी की तरह बैठाया। सिर पर गंभीर चोट होने के बाद भी प्राथमिक चिकित्सा नहीं दी गई। इसके विरोध में अध्यक्ष अजय गुप्ता के साथ अन्य व्यापारियों ने हंगामा किया। व्यापारियों ने शहर में लगातार आपराधिक घटनाओं पर रोष जताया।

यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि बेगमपुल जैसे स्थान पर भी अगर ऐसी घटना हो सकती है तो शहर का कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है। व्यापारी तीन लाख रुपये लेकर जम्मू कश्मीर बैंक में पैसा जमा करने के लिए पहुंचा था। बैंक प्रथम तल पर है। बैंक में जाते समय उनके साथ लूट हुई। पीड़ित व्यापारी को थाने भेज दिया गया।  

उन्होंने कहा कि जब लालकुर्ती इंस्पेक्टर से व्यापारी के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि व्यापारी घर चला गया है। मंत्री अंकुर गोयल ने कहा कि अपराध को रोकने में पुलिस पूरी तरह अक्षम साबित हो रही है। मंत्री सुधांशु जी महाराज ने कहा कि अपराध होने के बावजूद उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान महामंत्री दलजीत सिंह, राजीव गोयल, प्रदीप शर्मा, पवन गर्ग, संजय गर्ग, अविनाश गुप्ता आदि रहे। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

उधर, संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता गुट के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह करनैल अपनी टीम के साथ थाने पहुंचे और इस मामले में खुलासे की मांग की। मंत्री अमित बंसल ने कहा कि लूट का जल्द खुलासा होना चाहिए। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापारी आंदोलन करेंगे। नरेंद्र सिंह करनैल ने कहा कि अपराधी पकड़े जाने चाहिए, साथ ही पूरा पैसे की रिकवरी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed