फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Father kills his daughter and her lover in Badhauli village of Meerut

खौफनाक फिल्मी सीन: छत से चल रहे थे इशारे, देखते ही पिता ने खोया आपा, फिर प्रेमी और बेटी को सरेआम मार डाला

Sat, 03 Jul 2021 10:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Jul 2021 10:43 AM IST
सार

बेटी को छत से प्रेमी के साथ इशारे करते देखा तो पिता ने आपा खो दिया। इसके बाद पिता ने पहले सरेआम प्रेमी को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर बेटी को भी मार डाला।

विज्ञापन
UP Crime News: Father kills his daughter and her lover in Badhauli village of Meerut
मेरठ के बधौली गांव में घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां खरखौदा थाना क्षेत्र के बधौली गांव में झूठी शान की खातिर किशोरी के पिता ने प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से गांव में तनाव फैल गया। युवक को चार और किशोरी को दो गोलियां मारी गईं। किशोरी ने मरने से पहले अपने पिता के खिलाफ बयान दिया। पुलिस ने आरोपी तौसिन को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


बधौली गांव निवासी आरिफ (18) पुत्र मंदूरी उर्फ अली मोहम्मद का एक किशोरी (16) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले की जानकारी किशोरी के पिता तौसिन को लग गई। शुक्रवार को आरिफ गांव की मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान मस्जिद के सामने भीड़ के बीच आरोपी तौसिन ने पहले आरिफ को चार गोलियां मारीं और फिर घर जाकर बेटी की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। यह नजारा जिसने भी देखा, वहीं दंग रह गया। इस दौरान किसी ने तौसिन को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। बेटी को गोली मारने के बाद आरोपी घर में ही रहा। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने आरिफ के परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाए। हालांकि बाद में उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तौसिन ने बताया कि उसकी बेटी का आरिफ से करीब तीन महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आरिफ के पिता से भी बात की, लेकिन उन्होंने आरिफ को नहीं रोका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार रात मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद आरिफ अपने घर की तरफ जा रहा था। उसकी बेटी अपने घर की छत पर खड़ी थी। दोनों में इशारे हो रहे थे। जिसको देखकर तौसिन आपा खो बैठा और दौड़कर घर पहुंच गया। घर से तमंचा लाया और फिर भीड़ के बीच वारदात को अंजाम दे डाला। बताया गया कि घटनास्थल पर करीब 50 लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed