{"_id":"616f0263cfca4d322270ccd4","slug":"up-crime-news-crooks-has-looted-a-mobile-from-doctor-in-defense-colony-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: डिफेंस कॉलोनी में वारदात, बेखौफ बदमाशों ने डॉक्टर से लूटा मोबाइल, आरोपियों की तलाश शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: डिफेंस कॉलोनी में वारदात, बेखौफ बदमाशों ने डॉक्टर से लूटा मोबाइल, आरोपियों की तलाश शुरू
Tue, 19 Oct 2021 11:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:07 PM IST
सार
मेरठ की डिफेंस कॉलोनी में मंगलवार रात को एक वारदात हो गई। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित चिकित्सक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने डिफेंस एंक्लेव में एक चिकित्सक से मोबाइल लूट लिया। इसके बाद पीड़ित डॉक्टर ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) मेरठ के ऑफिस में तैनात डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता निवासी डिफेंस एनक्लेव मंगलवार देर रात ऑफिस से वापस लौट रहे थे। इस दौरान डिफेंस एंक्लेव में पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। पीड़ित डॉक्टर ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला
विज्ञापन
बता दें कि पीड़ित चिकित्सक ने थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद का बड़ा बयान, कहा-चुनाव से पहले यूपी में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं कुछ लोग