फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Councilor Zuber Ahmed and BSP Leader Manoj Chowdhary have murdered by crooks in Meerut

खौफनाक वारदातें: पार्षद और बसपा नेता की हत्या से थर्रा उठा मेरठ, दोनों को गोलियों से भूनकर मार डाला, मचा हड़कंप

Sat, 28 Aug 2021 10:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Aug 2021 10:32 PM IST
सार

मेरठ में दो बदमाशों ने पार्षद जुबेर अंसारी को घेरकर मार डाला। जुबेर प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। वहीं इंचौली थाना क्षेत्र के चंदौड़ी गांव में बसपा नेता मनोज चौधरी को गोलियों से भून डाला।

विज्ञापन
UP Crime News: Councilor Zuber Ahmed and BSP Leader Manoj Chowdhary have murdered by crooks in Meerut
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में दो हत्याओं से शनिवार को मेरठ थर्रा उठा। सुबह सवा 10 बजे शास्त्रीनगर में पार्षद जुबेर की दो बदमाशों ने पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं शाम करीब पांच बजे इंचौली क्षेत्र के चंदौड़ी गांव में बसपा नेता को दोस्त के घर में घुसकर गोलियों से भूना डाला। वारदातों से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि हत्याएं सुपारी देकर भाड़े के बदमाशों से कराई गई हैं। 

विज्ञापन


हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम के पास दो बदमाशों ने पार्षद जुबेर अंसारी (40 वर्ष) पुत्र यामीन निवासी करीमनगर को घेरकर मार डाला। जुबेर प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। वह एआईएमआईएम पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। जुबेर के भाई आलम की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवार ने बताया है कि प्रॉपर्टी के विवाद में जुबेर की हत्या हुई है। प्रॉपर्टी डीलरों के नाम भी परिवार ने एफआईआर में लिखवाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि शाम पांच बजे इंचौली थाना क्षेत्र के चंदौड़ी गांव में बसपा नेता मनोज चौधरी (50 वर्ष) पुत्र स्व. रतन सिंह को गोलियों से भून डाला। मनोज पड़ोसी हरेंद्र के घर आए हुए थे। इसी दौरान हथियारों से लैस तीन बदमाश हरेंद्र के घर में घुस गए और मनोज पर ताबड़तोड़ छह गोलियां चला दीं। घटना की जानकारी लगते ही गांव में अफरा तफरी मच गई और हजारों की भीड़ हरेंद्र के घर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यह घटना मुजफ्फरनगर के फीनपुर गांव निवासी अतुल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की। अतुल के पिता अमित की 2008 में मुजफ्फरनगर में हत्या हो गई थी। पिता की हत्या के वक्त अतुल छोटा था। उसको अंदेशा था कि मनोज ने रैकी कराकर फीनपुर गांव के युवकों से हत्या कराई थी। 

हत्यारोपियों की तलाश जारी 
पार्षद जुबेर की हत्या प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद और मनोज चौधरी की हत्या रंजिश में हुई है। दोनों हत्या के मामले में मुकदमे दर्ज कर लिए गए। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लग गई है। एसओजी की टीम भी लगा दी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed