{"_id":"5f882a748ebc3e9be83add76","slug":"up-crime-news-a-youth-has-attacked-on-father-in-kharkhouda-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने गेम खेलने से रोका तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिता ने गेम खेलने से रोका तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, जानें क्या है पूरा मामला
Thu, 15 Oct 2020 04:24 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 15 Oct 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के खरखौदा में बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र की एवन कॉलोनी में पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो युवक ने पहले पिता और फिर अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के जमना नगर की एवन कॉलोनी में इरफान पुत्र चांद खां परिवार के साथ रहता है। इरफान को चार बेटे हैं। बड़े बेटे आमिर (28 वर्ष) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। गुरुवार दोपहर आमिर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। पिता इरफान ने उसे गेम खेलने पर डांट दिया। इसके बाद आमिर ने रसोई से चाकू लेकर पिता की गर्दन पर वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: दो परिवारों पर टूटा गम का पहाड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें
विज्ञापन
शोर सुनकर परिजन आए तो आमिर ने अपनी गर्दन पर भी चाकू मार लिया और घर से भाग निकला। लोगों ने से जैसे तैसे पकड़ा। इसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं परिजनों ने बताया आमिर का कई साल से इलाज चल रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/