फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man strangled his wife to death just a day after bringing her back from her parents' home.

Meerut News: एक दिन पहले मायके से लाकर युवक ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला

Mon, 05 Oct 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
A young man strangled his wife to death just a day after bringing her back from her parents' home.
मां बोली- पांच दिन पहले दुष्कर्म मामले में जमानत पर जेल से छूटा था आरोपी
विज्ञापन

- मौसी के घर आरोपी ने की वारदात, मौसी की बेटी को दी जान से मारने की धमकी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पूर्वा इलाही बख्श में आदिल ने सोमवार सुबह लगभग पांच बजे पत्नी मुस्कान (22) की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी रविवार को मुस्कान को उसके मायके से लेकर आया था और उसकी मौसी के घर पर रुका था। आरोपी ने यहीं वारदात को अंजाम दिया और भाग गया। मुस्कान की मां शमा का आरोप है कि आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पांच दिन पहले जमानत पर जेल से छूटकर आया था। शमा ने शाम को पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्वा इलाही बख्श कच्चा दगड़ा निवासी शमा ने बताया कि उन्होंने बेटी मुस्कान की शादी करीब चार वर्ष पहले पूर्वा इलाही बख्श में ही रहने वाले आदिल से की थी। आदिल उस दौरान अपने पिता की कपड़ों की दुकान पर बैठता था। आरोप है कि शादी के बाद से आदिल अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मुस्कान को अक्सर पीटता और उत्पीड़न करता था। शमा का आरोप है कि आदिल लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था। इसके बाद से मुस्कान अपने दो बेटे हसनैन (3) और हमजा (9 माह) के साथ अपने मायके में रहने लगी थी।
विज्ञापन

जमानत मिलने के बाद आदिल जेल से बाहर आ गया। रविवार को वह शमा के घर पहुंचा और मुस्कान को ले जाने की जिद करने लगा। शमा के पति की पांच माह पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी। शमा ने बेटी को उसके पति के साथ भेज दिया। बताया गया है कि आदिल के घरवालों ने उसे अपने घर नहीं आने दिया। इसके चलते वह परिवार को लेकर पूर्वा इलाही बख्श में रहने वाली मुस्कान की मौसी सलमा के घर चला गया। यहां किसी बात पर उसका मुस्कान से विवाद हुआ। इसी विवाद में उसने मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
हत्या के बाद मौसी की बेटी को दी जान से मारने की धमकी
वारदात के बाद आरोपी आदिल ने पुलिस को सूचना देने पर मौसी की बेटी समायरा को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। हत्या की सूचना शमा को तो दे दी लेकिन आरोपी की धमकी के डर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। शाम लगभग चार बजे पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।


-----
इस मामले में महिला की मां की तहरीर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। परिजन ने आरोपी के जेल से छूटकर आने की जानकारी दी है। इस संबंध में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था।
रामप्रकाश, सीओ ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed