फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A teenager has been sexually assaulted in Kithor of Meerut

यूपी: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया और फिर करते रहे ब्लैकमेल, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Fri, 17 Sep 2021 06:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Sep 2021 06:35 PM IST
सार

मेरठ में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडिया बनाया गया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करते रहे। वहीं फिर बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
UP Crime News: A teenager has been sexually assaulted in Kithor of Meerut
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करते रहे। वीडियो वायरल होने पर किशोरी परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


किठौर की एक किशोरी और उसका परिवार गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। परिजनों ने बताया कि 19 जुलाई को उनकी बेटी बाजार से लौट रही थी। तभी गांव का युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: अजगर का खौफनाक नजारा देख मचा हड़कंप, कबूतर को बनाया शिकार और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी और उसका दोस्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। फिर बाद में आरोपियों ने वीडियो भी वायरल कर दिया। किशोरी व उसके परिवार वालों ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र दिया है। 

यह भी पढ़ें: रूबी की मोहब्बत का खौफनाक अंत: ट्रेन में दोस्ती, फिर परवान चढ़ा प्यार, पढ़िए कत्ल की दर्दनाक कहानी

पीड़ित परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले भी उन्होंने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की थी। इसकी जानकारी लगने पर दोनों आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। वहीं किठौर पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार ने थाने में आकर सूचना नहीं दी। मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed