{"_id":"5fa640096c6ed21d633fefa2","slug":"up-crime-news-a-farmer-has-murdered-to-a-servent-in-a-village-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर सरताज की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी किसान फरार, तलाश में जुटे पुलिस अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकर सरताज की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी किसान फरार, तलाश में जुटे पुलिस अफसर
Sat, 07 Nov 2020 12:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव में नौकर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावर किसान वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
हिसावदा गांव निवासी किसान सतीश के यहां दूसरे समुदाय का युवक सरताज कृषि कार्य के लिए नौकर था। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे किसान ने चाकू से गोदकर सरताज की हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रुपयों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान स्वर्गीय जितेंद्र के मकान के एक कमरे में सरताज (35) निवासी चांदनी चौक, दिल्ली परिवार सहित रहता था। गांव में ही सरताज की ससुराल है। सरताज पूर्व प्रधान के पुत्र सतीश के खेतों पर काम करता था। पूर्व प्रधान के पुत्र का सरताज से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सतीश ने सरताज की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ढाई लाख के इनामी बद्दो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आलीशान कोठी कुर्क, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस
सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि हमलावर की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/