{"_id":"5f76d71f1538ea716a63f411","slug":"up-crime-news-a-farmer-has-murdered-in-a-village-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में किसान की हत्या, शव को तेजाब से जलाया, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत में किसान की हत्या, शव को तेजाब से जलाया, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 02 Oct 2020 01:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के गांव बाघू संतोषपुर में ईंख के खेत में एक किसान का शव पड़ा मिला। किसान इंद्रपाल (48 वर्ष) पिछले कई दिनों से लापता चल रहे थे। हत्या के बाद शव को तेजाब से जलाया गया। वहीं पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने किसान के शव को हिरासत में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
बाघू संतोषपुर गांव निवासी किसान इंद्रपाल सात दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। किसान की तलाश की जा रही थी। वहीं शुक्रवार सुबह करीब दस बजे ईंख के खेत में किसान का शव पड़ा मिला। शव को तेजाब से जलाया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष को लेकर फिर खुला बड़ा राज... अफसरों की खामोशी पर उठे सवाल, पढ़िए पूरा मामला
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी लगने पर सीओ सदर ओमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी नोविंद्र सिंह सिरोही मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/