एसपी साहब! क्या जंगलराज आ गया ? दुल्हन से मारपीट के बाद लूटे थे जेवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में दुल्हन के साथ मारपीट, लूटपाट और गाड़ियों में तोड़फोड़ के विरोध में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। भाजपा नेताओं के साथ एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दे दी कि यदि हमलावरों की एक घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो अंजाम समझ लेना। भाजपाइयों ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके मोहम्मद आरिफ के घर के बाहर भी नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं ने पचपेड़ा गांव से लेकर भावनपुर थाने तक हंगामा किया। भाजपा नेता रोहताश पहलवान, अजित चौधरी और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितीश भारद्वाज, रविंद्र बिष्ट, धीरज शर्मा, अमित शर्मा, अनुज कौशिक, रवि शर्मा, मोहित कौशिक, निखित पंडित सहित कई समर्थक मौके पर पहुंच गए। कार्यवाहक एसपी देहात/एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने भाजपा नेताओं को समझाने की कोशिश की तो अजित चौधरी और रोहताश पहलवान भड़क गए। कहा कि एसपी साहब! क्या यहां जंगलराज आ गया। पचपेड़ा में बीच गांव में दुल्हन से लूटपाट और मारपीट के बाद गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई तो फिर हाईवे पर क्या हाल होगा। ऐसे तो लोग रात में घरों से निकलना ही बंद कर दें।
बताया गया कि दूसरे समुदाय के लोगों के हमले में दुल्हन और दूल्हे के अलावा मोंटी, वीशू दीक्षित, संदीप, ललित, विनोद, दिनेश आदि घायल हुए हैं। एसपी क्राइम ने भाजपा नेताओं को समझाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। एसपी क्राइम ने कहा कि एक घंटे में नहीं आधा घंटे में ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
चुनाव लड़ चुका है आरिफ
पचपेड़ा निवासी आरिफ जिपं सदस्य का चुनाव लड़ चुका है। मारपीट और तोड़फोड़ में आरिफ के दो बेटे शादाब और शाहबाद को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है। फुटेज में कुछ युवक मारपीट करते हुए देखे गए। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई थी।
फूल हटाने पर विवाद
एसपी क्राइम के अनुसार सिर्फ एक गाड़ी में पत्थर मारकर शीशा तोड़ा गया। पूरे मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति नहीं है। हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। दुल्हन की गाड़ी से फूल हटाने पर विवाद हुआ था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/