फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two communities struggle in Baghpat, seven people including a woman were injured, force deployed

अब बागपत में भिड़े दो समुदाय, फायरिंग के बाद सांप्रदायिक तनाव, पुलिसफोर्स तैनात

Tue, 30 May 2017 01:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 30 May 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
Two communities struggle in Baghpat, seven people including a woman were injured, force deployed
अस्पताल में घायल युवक

बागपत में सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्ष के एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संघर्ष के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति होने पर प्रशासन ने गांव में पुलिस बल तैनात किया।

विज्ञापन

पथराव में सात लोग घायल

Two communities struggle in Baghpat, seven people including a woman were injured, force deployed
घायल युवक

ट्यौढ़ी गांव निवासी जमील पुत्र साने चौकीदार है। उसने बताया पूर्व प्रधान विनोद पक्ष के लोगों ने अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर रखी थी। तभी जमील पक्ष के युवकों ने उन्हें बाइक हटाने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई तो गांव के कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते-देखते ही दोनों में पथराव, धारदार हथियार, लाठी-डंडे चलने लगे और फायरिंग भी हुई। इसमें एक पक्ष के रशीदा पत्नी रोजू, गुलफाम पुत्र जमीर, अनशार पुत्र जमील, मुस्तकीम पुत्र जमीर, इंतजार पुत्र जमीर और दूसरे पक्ष के अंकित और अक्षय पुत्र विनोद घायल हो गए। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी रणबीर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी के चिकित्सकों ने गंभीर हालत में रशीदा, अंकित और अक्षय को जिला अस्पताल रेफर किया। इस वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed