दो सगे भाईयों ने छह साल के मासूम को मार डाला, ये रही कत्ल की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ इतनी सी बात को लेकर दो सगे भाइयों ने पड़ोसी के छह साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्चे की लाश जंगल में मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और देखते ही देखते गांव में बवाल हो गया। फिर इसके बाद जो गांव के लोगों ने किया।
आपको बता दें कि महज तीन हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में दो भाइयों ने एक मासूम को मार डाला। बच्चे की लाश जंगल में मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने एक हत्यारोपी को पीटकर अधमरा कर दिया और उसके घर में आग लगा दी। तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। दो आरोपी फरार हैं। ये मामला मंगलवार सुबह का है।
यह मामला मेरठ में गंगानगर थानाक्षेत्र के अम्हेडा आदिपुर गांव का है। पुलिस के अनुसार विपिन गिरि का छह साल का पुत्र देवा सोमवार दोपहर लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी देवा के न मिलने पर इसकी सूचना परिजनों ने थाना गंगानगर पर दी थी। मंगलवार सुबह गांव के किसान देवेंद्र कुमार अपने खेत पर गए तो ज्वार के खेत में एक बच्चे की लाश देखकर उन्होंने गांव में आकर शोर मचा दिया।बच्चे की लाश का पता लगते ही विपिन गिरि के परिवार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। देवा का शव पहचानकर परिजनों में कोहराम मच गया। देवा के दादा रामफल गिरि ने पड़ोसी सतीश सैनी व उसके भाई अंकुर पर अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। रामफल ने बताया कि सतीश को उन्होंने तीन हजार रुपये उधार दिए थे। वापस मांगने पर सोमवार को उसने धमकी दी थी।
बच्चे की हत्या पड़ोसी सतीश और उसके भाई ने की, यह सुनकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण की भीड़ सतीश के घर पहुंची। उस समय सतीश सो रहा था। ग्रामीण उसे पीटते हुए खेत पर देवा के शव के पास ले गए। सतीश खुद को बेकसूर बताने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी।
आरोपी पर पहले से ही शक था
हत्या की जानकारी पर एसओ गंगानगर ओमवीर गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस से छीनकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। भड़के ग्रामीणों ने आरोपी सतीश के घर में आग लगा दी। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एसओ ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने भेज दिया।
शाम से ही शक था
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि देवा सोमवार दोपहर से लापता था। शाम को आरोपी सतीश उनके पास पहुंचा और बोला कि देवा मिल गया क्या? तभी उन्हें शक हुआ कि कहीं देवा को किडनैप करने में सतीश की हाथ तो नहीं। क्योंकि सतीश सोमवार सुबह धमकी देकर गया था कि तुम्हें पैसा भी नहीं दूंगा और अब बार-बार पैसा मांगने का नतीजा भी सिखा दूंगा।
जेल से छूटा, बेटा जान से गया
ग्रामीणों ने बताया कि देवा के पिता विपिन गिरि को गांव के युवक से मारपीट के मामले में तारीख न जाने पर एक सप्ताह पहले जेल जाना पड़ा था। जो सोमवार को ही छूटा था। विपिन के चार बेटी और तीन बेटे हैं। विपिन की तहरीर पर सतीश, अंकुर और सनी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/