मुठभेड़: आखिर दबोचे गए बदमाश, पुलिस पूछताछ में बताया- कैसे दिया था वारदात को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फरार होने वाले दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक अन्य साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से मंडावली बांगर स्थित मोबाइल टॉवर से चोरी की गई बैटरी, दो तमंचे एवं कारतूस बरामद किए हैं।
थाना रतनपुरी के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात कल्याणपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई राजकुमार एवं एसआई दुजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ भनवाड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने कार को तेज गति से दौड़ाते हुए भागने का प्रयास किया। इसी प्रयास में उनकी कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पुलिसकर्मियों ने कार की घेराबंदी की, तो उसमें सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगलों की ओर भागे।
यह भी पढ़ें: मुठभेड़: पश्चिमी यूपी में बदमाशों की शामत, दो को मारी गोली, हेड कांस्टेबल भी हुए घायल
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम इकराम पुत्र सिन्ना निवासी गांव भूरा, थाना कैराना, जिला शामली और दूसरे ने अपना नाम सद्दाम पुत्र शफीक निवासी गांव मलकपुर थाना कैराना, जिला शामली बताया। जबकि अपने फरार साथी का नाम खालिद पुत्र महमूद अली निवासी गांव पाबला, थाना इंचौली, मेरठ बताया। पुलिस को पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखे व चार कारतूस भी बरामद हुए। तलाशी के दौरान बदमाशों से बरामद कार में मोबाइल टॉवर के छह बैटरी रखी मिली।
वहीं पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि तीन नवंबर की रात को इन्होंने अपने साथियों कय्यूम पुत्र मकसूद निवासी गांव भूरा थाना कैराना, जिला शामली, नावेद पुत्र मुस्तकीम निवासी लोईया थाना दौराला, मेरठ, राशिद निवासी ग्राम सुनैटी थाना कैराना, इरशाद निवासी गांव रुहासा थाना दौराला, मेरठ एवं खालिद पुत्र महमूद अली निवासी गांव पाबला थाना इंचोली मेरठ के साथ मिलकर मंडावली बांगर में स्थित मोबाइल टावर से 24 बैटरी चोरी कर लिए थे। चोरी किए गए बैटरी को ले जाने के लिए राशिद एक पिकअप गाड़ी लेकर आया था और इकराम कार लाया था। उक्त बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे दोनों अपने अन्य साथियों राशिद और इरशाद के साथ 24 नवंबर की रात गांव बड़सू एवं सलावा मार्ग पर रतनपुरी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद फरार हो गए थे, जबकि बदमाश कय्यूम और नावेद को पैर में गोली लगने से घायल होने पर पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है। पुलिस उनके अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/