{"_id":"0cfc33aca30ff173a423b053734f47f4","slug":"ttina-triple-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ततीना के तिहरे हत्याकांड में 18 जनवरी को फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ततीना के तिहरे हत्याकांड में 18 जनवरी को फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित ततीना ट्रिपल मर्डर में बहस पूरी हो गई है। न्यायालय अपर जिला जज (स्पेशल कोर्ट एसी) पीयूष शर्मा ने निर्णय के लिए 18 जनवरी की तारीख नियत की है। हत्याकांड करीब साढ़े सात साल पहले मवाना थाना क्षेत्र में घटित हुआ था।
थाना मवाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा तिहाई के रहने वाले जुल्फिकार पुत्र मुख्तयारे ने विगत 3 अगस्त 2008 को एफआईआर दर्ज कराई थी कि फैजुल हसन पुत्र मकबूल, उसकी पत्नी यासमीन और नाबालिग बेटी गजाला की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वे बाइक से अपने घर वापिस लौट रहे थे।
दंपति और बच्ची की हत्या को ततीना गांव के रजवाहे के पास अंजाम दिया गया था। हत्या में भीड़ ने धारदार हथियारों का प्रयोग किया था। पुलिस ने अपनी विवेचना के बाद इस हत्याकांड में सात आरोपियों ततीना निवासी सुनीत उर्फ टीटू, राजू, सोनू, देवेंद्र, अमित, अमरपाल और अजय को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी।
विज्ञापन
आरोपियों में से अमरपाल की जेल में ही मौत हो चुकी है जबकि अजय जमानत पर छूटा हुआ है बाकी सभी आरोपी जेल में बंद चले आ रहे हैं। चार्जशीट में पुलिस ने 15 गवाहों की सूची दाखिल की थी। न्यायालय ने मामले की सुनवाई कर निर्णय के लिए पत्रावली 18 जनवरी के लिए नियत कर दी है। ज्ञात हो कि दंपति शहर का ही रहने वाला था। इसलिए इस हत्याकांड को लेकर मवाना के अलावा शहर में भी सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। मेरठ और मवाना में काफी दिनों तक भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात रही थी।