{"_id":"578bf6834f1c1b6137c4be18","slug":"truck-carrying-animal-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु लदे दो ट्रक पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु लदे दो ट्रक पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 18 Jul 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा पशुओं से लदा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारियों ने रविवार को हापुड़ रोड पर पशु लदे दो ट्रक पकड़ लिये। इसके बाद धीरखेड़ा पुलिस चौकी सौंप दिये। वहीं, पुलिस ने कार्यकर्ताओं की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। हिंदू स्वाभिमान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प. अमित भारद्वाज के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने हापुड़ पर पशुओं से लदे दो ट्रक पकड़ लिये।
कार्यकर्ताओं को दोनों ट्रकों में 15-15 पशु लदे मिले। उनकी नीचे दबने से हालत गंभीर बनी हुई थी। कार्यकर्ताओं ने दोनों ट्रकों के चालक भूरा पुत्र सुबराती निवासी बरनावा थाना बिनौली बागपत और मेराजुद्दीन पुत्र सलीमुद्दीन निवासी सिकंदरगेट कोतवाली हापुड़ को दबोच लिया तथा धीरखेड़ा चौकी पुलिस को सौंप दिया। कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। इस पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प. अमित शर्मा ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
रिपोर्ट दर्ज होने से पहले ही पशु व्यापारी थाने पहुंचे
पशु लदे ट्रकों को संस्था के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा तो कई दर्जन व्यापारी पहले धीरखेड़ा पुलिस चौकी और बाद में थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से पशुओं को सुपुर्दगी में देने की मांग की। हालांकि पुलिस ने थाने में मौजूद कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते व्यापारियों को थाने से भगा दिया।