{"_id":"5ed519362e3ab46da06765cd","slug":"triple-murder-on-a-minor-dispute-in-baghpat-district-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन हत्याओं से दहला भाजपा सांसद का गांव, युवक के मर्डर के बाद दो हमलावारों को पीटकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: तीन हत्याओं से दहला भाजपा सांसद का गांव, युवक के मर्डर के बाद दो हमलावारों को पीटकर मौत के घाट उतारा
Mon, 01 Jun 2020 08:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
murder in Bghpat
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा सांसद सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव में सोमवार शाम एक साथ तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई। सूचना पर तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मामूली विवाद में हुए एक मर्डर के बाद दो हमलावरों की पीट पीटकर हत्या कर डाली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
रमाला थाना क्षेत्र के बासौली गांव में चक्की पर आटा पिसाई के विवाद ने खूनी रंग ले लिया। हमलावरों ने चक्की चलाने वाले प्रकाश कश्यप के घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
फायरिंग में शेखर (18) की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला उधा देवी (70) और दो लोगों को गोली लगी है। हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावर पक्ष को घेर लिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर भाग रहे दो हमलावरों को गिराकर लाठी-डंडों से पीटकर मार गिराया।
खूनी संघर्ष की सूचना पर सीओ बड़ौत आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। छपरौली, रमाला, बड़ौत समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। हमलावर पक्ष में मरने वाला एक युवक सूप और दूसरा बावली गांव का रहने वाला बताया गया है।