{"_id":"5744bafc4f1c1bba7d691b84","slug":"tiparri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक टिप्पणी से सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपत्तिजनक टिप्पणी से सांप्रदायिक तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
इमलियान में सांप्रदायिक टिप्पणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मंगलवार शाम इमलियान में सांप्रदायिक तनाव हो गया। एक समुदाय के लोगों ने हापुड़ रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। सीओ कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलियान निवासी एक युवक के व्हाट्स एप ग्रुप पर किसी ने धर्म के नाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस पर इमलियान में एक समुदाय के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। वार्ड-56 के पार्षद आरिफ अंसारी, पूर्व पार्षद महफूज उर्फ गुड्डू, शाहिद, जुनैब और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद लोगों ने इमलियान के सामने हापुड़ रोड पर जाम लगा दिया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। हंगामे और जाम की सूचना पर सीओ क ोतवाली रणविजय सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली अजय अग्रवाल पीएसी के साथ पहुंचे। इस दौरान भीड़ की पुलिस से तीखी नोकझाेंक हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से जाम खोलने के लिए कहा तो लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। काफी मशक्कत के बाद सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो पार्षद आरिफ लोगों को समझाकर कोतवाली ले गए। जहां पार्षद आरिफ अंसारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी युवक ब्रह्मपुरी का बताया गया है। जिसके घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
वाहनों की लगी कतार
हंगामे के दौरान हापुड़ रोड पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने ईव्ज चौराहा और हापुड़ अड्डा पर वाहनों को रोक दिया। पार्षद आरिफ अंसारी ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो कोतवाली में धरना दिया जाएगा।