फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths commit adultery in Surajkund Park

सूरजकुंड पार्क में अश्लील हरकतें करते तीन युवक पीटे  

Sun, 03 Sep 2017 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Sep 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
Three youths commit adultery in Surajkund Park
पुलिस कैप। - फोटो : अमर उजाला
 शहर का आदर्श माने जाने वाला सूरजकुंड पार्क मनचलों और मौजमस्ती करने वाले युवाओं का अड्डा बन गया है। शनिवार को लोगों ने पार्क के शौचालय में एक युवती के साथ अश्लील हरकतें कर रहे तीन युवकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी युवक युवती के साथ फरार हो गए। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट निवासी तीन युवक एक युवती को लेकर शनिवार दोपहर पार्क में पहुंचे थे। इस बीच आसपास के लोगों ने शौचालय में इन युवकों और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उनका गुस्सा फूट गया। आरोपियों ने वहां से भागने का प्रयास किया तो भीड़ ने युवती व युवकों की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान युवती और दो युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग गए। जबकि एक युवक को लोगों ने पीट पीटकर अधमरा कर दिया। 
विज्ञापन

पार्क में हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक विकास निवासी गोलाकुआं लिसाड़ी गेट को हिरासत में लेकर थाने ले आए। आरोपी युवक का कहना है कि युवती व दोनों युवकों से उसका कोई लेनादेना नहीं था। वह तो सिर्फ पार्क में घूमने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में रोजाना आते मौजमस्ती के लिए
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक ने बताया कि दोपहर को रोजाना पार्क में अय्याशी होती हैं। वहां पर तीन शौचालय बने हुए हैं। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्क में आता था। लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी के युवक सबसे ज्यादा पार्क में आते हैं। पार्क में रोजाना अश्लील हरकतों की शिकायतों को देखते हुए यहां तीन गार्डों को लगाया था। लेकिन अब गार्डों को कुछ पैसा देखकर कुछ युवक मौजमस्ती करने की छूट ले लेते हैं। शनिवार को गार्डों ने युवती और युवकों को वहां से भगाया। लेकिन पब्लिक ने आरोपियों को पकड़कर पीट दिया।

कोट
सूरजकुंड पार्क के शौचालय में पब्लिक ने एक युवती और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। दो युवक और एक युवती फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जा रही है। -धीरज शुक्ला, इंस्पेक्टर सिविल लाइन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed